विंडलास बायोटेक और Exxaro Tiles का क्या है GMP और कितना हुआ सब्सक्रिप्शन

विंडलास बायोटेक के पास फार्मा के बड़े क्लाइंट्स है, Exxaro Tiles की आगे अच्छी ग्रोथ हो सकती है

अपडेटेड Aug 06, 2021 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement

फार्मास्युटिकल सेक्टर से जुड़ी विंडलास बायोटेक ने गुरुवार को अपने पब्लिक  ऑफर का दूसरा दिन पूरा किया। यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार को बंद होगा। कंपनी को दूसरे दिन कुल 7.06 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी को IPO से पहले 120 करोड़ रुपये से अधिक का एंकर इनवेस्टमेंट मिला है।

विंडलास बायोटेक के पब्लिक ऑफर में रिटेल इनवेस्टर्स बड़ी संख्या में बिड दे रहे हैं। यह हिस्सा 13 प्रतिशत से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है।

Windlas Biotech IPO: कंपनी पर पॉजिटिव हैं ब्रोकर्स, आज ही बंद होगा इश्यू, क्या करें निवेशक?

कंपनी के शेयर्स की 17 अगस्त को लिस्टिंग हो सकती है। इसके लिए अलॉटमेंट 11 अगस्त को तय किया जा सकता है।

विंडलास बायोटेक के शेयर्स के लिए ग्रे मार्केट में प्रीमियम शुक्रवार को 130 रुपये का था। रेलिगेयर ब्रोकिंग ने कंपनी के लिए ग्रोथ की संभावनाओं के कारण इसके पब्लिक ऑफर को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

कंपनी के क्लाइंट्स की अच्छी संख्या है और इसके इनोवेटिव प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के कारण यह बिजनेस को तेजी से बढ़ा सकती है।


Exxaro Tiles IPO

टाइल्स मैन्युफैक्चरर Exxaro Tiles का भी गुरुवार को पब्लिक ऑफर का दूसरा दिन था। कंपनी को इसके लिए 10 प्रतिशत से अधिक का कुल सब्सक्रिप्शन मिला है। हालांकि, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 21 प्रतिशत से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी शेयर्स का अलॉटमेंट 11 अगस्त को तय कर सकती है और इसकी भी लिस्टिंग 17 अगस्त को होने की संभावना है।

कंपनी के शेयर्स के लिए ग्रे मार्केट में प्रीमियम 20 रुपये प्रति शेयर का है। कंपनी के पास ग्रोथ के मौकों का फायदा उठाने की क्षमता है। लंबी अवधि में इसके शेयर्स पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।