WomanCart IPO: रिटेल निवेशक जमकर लगा रहे दांव, पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू

WomanCart IPO: SME सेगमेंट के इस पब्लिक इश्यू में 18 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 9.56 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसका ऑफर प्राइस 86 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 8:08 PM
WomanCart के IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है

WomanCart के IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को आज 16 अक्टूबर को अब तक 5.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसे कुल 53.08 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 11.12 लाख इक्विटी शेयर हैं। SME सेगमेंट के इस पब्लिक इश्यू में 18 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 9.56 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसका ऑफर प्राइस 86 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसमें रिटेल निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 8.39 गुना सब्सक्राइब हो गया है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 1.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

वुमनकार्ट आईपीओ से प्राप्त फंड का इस्तेमाल ब्रांडिंग और मार्केटिंग, ऐप डेवलपमेंट और वर्किंग कैपिटल जरूरतों की फंडिंग के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

वीना पाहवा कंपनी की प्रमोटर हैं। प्री-इश्यू, प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के पास 78.01 फीसदी हिस्सेदारी है और इश्यू के बाद उनकी हिस्सेदारी घटकर 57.4 फीसदी हो जाएगी। नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, माशितला सिक्योरिटीज रजिस्ट्रार है और निकुंज स्टॉक ब्रोकर इश्यू के लिए मार्केट मेकर है।

कंपनी के बारे में

WomanCart एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो स्किन केयर, हेयर केयर और बॉडी केयर के लिए ब्यूटी ब्रांडों और वेलनेस प्रोडक्ट्स पेश करता है। कंपनी अपने कस्टमर्स को 100 से अधिक स्किनकेयर ब्रांड प्रदान करती है और इसका एक ऑफलाइन स्टोर शालीमार बाग, दिल्ली में अप्रैल 2022 में खोला गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।