Get App

Zepto IPO: SEBI के पास अपडेटेड ड्राफ्ट जमा, ₹8010 करोड़ के नए शेयर होंगे जारी, इतना बड़ा होगा ऑफर फॉर सेल विंडो

Zepto IPO: दिग्गज क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो आईपीओ लाने की तैयारियों में जुटी है। इसके तहत कंपनी ने बाजार नियामक SEBI के पास आईपीओ का अपडेटेड ड्राफ्ट फाइल किया है जिसके तहत ₹8010 करोड़ के नए शेयर जारी हो सकते हैं। साथ ही ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयर बिकेंगे। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 09, 2026 पर 9:59 AM
Zepto IPO: SEBI के पास अपडेटेड ड्राफ्ट जमा, ₹8010 करोड़ के नए शेयर होंगे जारी, इतना बड़ा होगा ऑफर फॉर सेल विंडो
Zepto IPO: जेप्टो आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स एक्सिस कैपिटल, मॉर्गन स्टेनले इंडिया, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जेएम फाइनेंशियल और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज हैं।

Zepto IPO: क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो ने आईपीओ का अपडेटेड ड्राफ्ट बाजार नियामक सेबी के पास फाइल किया है। इस आईपीओ के तहत ₹8010 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे और साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे। यह फाइलिंग ऐसे समय में आई है जब जेप्टो तगड़े कॉम्पटीशन वाले क्विक कॉमर्स मार्केट में तेजी से विस्तार कर रही है। कंज्यूमर इंटरनेट और टेक्नोलॉजी बिजनेसेज को लेकर निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच वेंचर्स के निवेश वाली कंपनियां लिस्ट हो रही हैं और इसी के रास्ते पर चलते हुए जेप्टो इस साल लिस्ट होने वाली सबसे बड़ी न्यू-एज टेक्नोलॉजी लिस्टिंग में शुमार हो सकती है।

Zepto IPO: साइज

जेप्टो ने सेबी के पास अपडेटेड DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइल किया है। इसके तहत कंपनी ने ₹5 की फेस वैल्यू वाले अधिकतम 1,60,20,000 शेयर जारी करने का प्रस्ताव पेश किया है जिनकी वैल्यू करीब ₹8010 करोड़ होगी। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल का जो प्रस्ताव ड्राफ्ट में है, उसके हिसाब से आईपीओ का टोटल साइज ₹9000-₹10000 करोड़ का हो सकता है। हालांकि ऑफर फॉर साइज कितना होगा, इसे इश्यू लॉन्च होने के करीब तय किया जाएगा। इस इश्यू के तहत नेक्सस वेंचर्स VI होल्डिंग्स, नेक्सस वेंचर्स VII होल्डिंग्स, कॉन्ट्रेरी ज़ेप होल्डिंग्स, रेजर वेंचर्स ज़ेप्टो, कैसर फाउंडेशन हॉस्पिटल्स और कैसर परमानेंट ग्रुप ट्रस्ट कंपनी में अपनी हिस्सेदारी हल्की कर सकते हैं।

कैसे होगा आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें