Get App

Zepto IPO: जेप्टो इसी महीने IPO के लिए कर सकती है आवेदन, ₹7,200 करोड़ जुटाने की तैयारी

Zepto IPO: क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो (Zepto) भी जल्द ही शेयर बाजार में दस्तक देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अगले कुछ ही दिन में अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए आवेदन दाखिल कर सकती है। कंपनी के आईपीओ का साइज लगभग 6,000–6,600 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 8:09 PM
Zepto IPO: जेप्टो इसी महीने IPO के लिए कर सकती है आवेदन, ₹7,200 करोड़ जुटाने की तैयारी
Zepto IPO: जेप्टो इसी महीने IPO के लिए कर सकती है आवेदन, ₹7,200 करोड़ जुटाने की तैयारी

Zepto IPO: क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो (Zepto) भी जल्द ही शेयर बाजार में दस्तक देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी अगले कुछ ही दिन में अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए आवेदन दाखिल कर सकती है। कंपनी के आईपीओ का साइज लगभग 6,800–7,200 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में बताया, Zepto के आईपीओ में फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों का मिश्रण होगा। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने बिजनेस के विस्तार, नए स्टोर्स खोलने और टेक्नोलॉजी में निवेश के लिए करेगी। हालांकि, अभी बातचीत जारी है और इश्यू साइज व टाइमलाइन जैसे अहम पहलुओं में बदलाव संभव है।

सूत्रों का कहना है कि जेप्टो ने एक्सिस बैंक, मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स, और मॉर्गन स्टैनली , HSBC व गोल्डमैन सैक्स की भारतीय इकाइयों को इनवेस्टमेंट एडवाइजर हायर किया है और इनके साथ मिलकर कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की तैयारी कर रही है। इस रूट के तहत कंपनी शुरुआती चरण में अपनी वित्तीय जानकारी सार्वजनिक किए बिना नियामकीय मंजूरी ले सकती है।

बिजनेस परफॉर्मेंस की बात करें तो बीते छह महीनों में Zepto की ऑर्डर वॉल्यूम और नेट सेल्स वैल्यू में करीब 45% की बढ़ोतरी हुई है। प्लेटफॉर्म अब रोजाना करीब 20 लाख ऑर्डर संभाल रहा है। कंपनी का कैश बर्न भी लगातार घट रहा है, जिसका श्रेय प्रति स्टोर करीब 2,000 ऑर्डर प्रतिदिन, सप्लाई चेन ऑटोमेशन और कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट में कमी को दिया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें