Get App

Zepto IPO: नए शुरू हो रहे हफ्ते में जमा हो सकता है अपडेटेड ड्राफ्ट, ₹10000 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी

Zepto IPO: कंपनी ने दिसंबर 2025 में कॉन्फिडेंशियल रूट से IPO के कागजात जमा किए थे। मई 2026 में इसे SEBI से मंजूरी मिली। पिछले एक साल में जेप्टो के कारोबार में तेज बढ़ोतरी हुई है। कॉम्पिटीटर्स में जोमैटो की ब्लिंकइट, स्विगी इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स शामिल हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 07, 2026 पर 3:20 PM
Zepto IPO: नए शुरू हो रहे हफ्ते में जमा हो सकता है अपडेटेड ड्राफ्ट, ₹10000 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी
Zepto की शुरुआत आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा ने 2021 में की थी।

क्विक कॉमर्स स्टार्टअप जेप्टो अगले हफ्ते की शुरुआत में कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास IPO के लिए अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा करने की तैयारी में है। मामले की जानकारी रखने वालों से मनीकंट्रोल को पता चला है कि कंपनी फाइलिंग के तुरंत बाद संभावित इनवेस्टर्स के साथ मीटिंग शुरू करने की भी तैयारी कर रही है। इन मीटिंग्स में IPO ला रही कंपनी के अधिकारी संभावित निवेशकों से बातचीत करके, अपनी वित्तीय स्थिति और बिजनेस प्लान दिखाकर उन्हें IPO में निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।

जेप्टो जून महीने के आखिर में या जुलाई में अपना IPO लॉन्च करने की दिशा में काम कर रही है। मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि Zepto अपने IPO के जरिए 100 करोड़ डॉलर से ज्यादा (10000 करोड़ रुपये से ज्यादा) जुटाने की योजना बना रही है। इश्यू का प्रस्तावित साइज पहले चर्चा में रही 80 करोड़ से 100 करोड़ डॉलर की रेंज से ज्यादा है। यह मार्केट में उतरने से पहले निवेशकों की दिलचस्पी को लेकर कंपनी के भरोसे को दिखाता है।

जेप्टो की शुरुआत आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा ने 2021 में की थी। यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी क्विक कॉमर्स कंपनियों में शामिल है। इसके कॉम्पिटीटर्स में जोमैटो की ब्लिंकइट, स्विगी इंस्टामार्ट, और फ्लिपकार्ट मिनट्स शामिल हैं।

Zepto ने दिसंबर 2025 में जमा किया था कॉन्फिडेंशियल ड्राफ्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें