8 जून से शुरू हफ्ते में देश का IPO मार्केट ठंडा रहने वाला है। कारण है कि केवल एक नया पब्लिक इश्यू खुलने जा रहा है और वह भी SME। हालांकि नए सप्ताह में पहले से खुले 4 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है। शेयर बाजार में नई लिस्टिंग्स की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 6 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 2 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल...
Horizon Reclaim (India) IPO: ₹54.27 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 जून को खुलेगा और 16 जून को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹98-₹103 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 19 जून को होने वाली है।
Vahh Chemicals IPO: यह 4 जून को खुला था और 8 जून को बंद हो जाएगा। इसे अभी तक 6.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी का इरादा ₹13.45 करोड़ जुटाने का है। IPO प्राइस ₹60 प्रति शेयर है। लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 11 जून को हो सकती है।
UHM Vacation IPO: ₹36.02 करोड़ का पब्लिक इश्यू 4 जून को खुला था और 8 जून को बंद होगा। अभी तक यह 66 प्रतिशत भरा है। प्राइस बैंड ₹157-₹166 प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 11 जून को लिस्ट हो सकते हैं।
Hexagon Nutrition IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹138.87 करोड़ का इश्यू 5 जून को खुला था और 9 जून को बंद होगा। अभी तक यह 1.65 गुना भरा है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹42-₹45 प्रति शेयर और लॉट साइज 333 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 12 जून को शुरुआत कर सकते हैं।
Genxai Analytics IPO: यह भी 5 जून को खुला था और 9 जून को बंद होगा। कंपनी ₹54.84 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू को अभी तक 60 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। बोली ₹110-₹116 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 1,200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 12 जून को होने की उम्मीद है।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए सप्ताह में 8 जून को Merritronix की लिस्टिंग BSE SME पर होने वाली है। इसके बाद 10 जून को CMR Green Technologies के शेयर NSE और BSE पर शुरुआत करेंगे। 11 जून को BSE SME पर Vahh Chemicals और UHM Vacation के लिस्ट होने की उम्मीद है। 12 जून को मेनबोर्ड सेगमेंट में Hexagon Nutrition के शेयर NSE और BSE पर लिस्ट होने वाले हैं। इसी दिन NSE SME पर Genxai Analytics की लिस्टिंग हो सकती है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।