Zomato IPO: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के IPO को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने अप्रैल में सेबी को आवेदन जारी किया था जिसे सेबी ने इजाजत दे दी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया था कि जोमैटो के इश्यू को सोमवार तक मंजूरी मिल सकती है।