Zomato IPO: ग्रे मार्केट में इश्यू प्राइस से 26% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है Zomato

Zomato IPO: कंपनी का IPO 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा, इसका इश्यू का प्राइस बैंड 72-76 रुपए तय हुआ है

अपडेटेड Jul 09, 2021 पर 6:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Zomato IPO: फूड डिलीवरी कंपनी Zomato की ग्रे मार्केट में अच्छी डिमांड चल रही है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस से 26 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

Zomato अपने IPO के जरिए 9375 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। SBI कार्ड के इश्यू के बाद यह पिछले 16 महीनों का सबसे बड़ा IPO होगा। कंपनी का IPO 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 72-76 रुपए तय हुआ है।

Zomato के IPO में 9000 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 375 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल जारी किया जाएगा। कंपनी में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इंफो एज (Info Edge) 375 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचने वाली है। Zomato में इंफो एज की हिस्सेदारी 18.68 फीसदी है।

Zomato IPO: इश्यू 14 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 72-76 रुपए तय हुआ

ग्रे मार्केट में Zomato के शेयर 16-20 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। यानी 76 रुपए के हायर प्राइस बैंड के हिसाब से यह 21-26 फीसदी ज्यादा है। यानी Zomato के शेयर ग्रे मार्केट में अभी 92-96 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक मार्केट होता है जहां प्राइस बैंड का ऐलान होते ही ट्रेडिंग शुरू हो जाती है। Zomato ने अपने कर्मचारियों के लिए 65 लाख शेयर रिजर्व रखे हैं। कंपनी की मौजूदगी देश के 525 शहरों में है और मार्च 2021 तक इसमें 3,89,932 रेस्तरां लिस्टेड हैं।

Paytm IPO: पेटीएम 16,600 करोड़ रुपए का इश्यू लाएगी, जानिए कब आने वाला है IPO

मार्च 2021 को खत्म फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को 816.43 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड लॉस हुआ था। इससे पहले फिस्कल ईयर में कंपनी को 2,385.6 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।

Zomato इस साल का 27वां IPO है। इस महीने 7 जुलाई को GR इंफ्राप्रोजेक्ट्स और क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के इश्यू खुला था जो 9 तारीख को बंद होगा।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।