Jindal Supreme IPO 177 गुना भरकर बंद, ग्रे मार्केट में भाग रहा है शेयर; 21 सितंबर को अलॉटमेंट

Jindal Supreme IPO: जिंदल सुप्रीम के प्रोडक्ट्स में माइल्ड स्टील ब्लैक पाइप और ट्यूब, गैल्वेनाइज्ड पाइप, मेटल बीम क्रैश बैरियर और गैल्वेनाइज्ड आयरन ट्यूबलर पोल शामिल हैं। कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हरियाणा के हिसार में है

अपडेटेड Sep 20, 2026 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jindal Supreme IPO के लिए प्राइस बैंड ₹88-₹93 प्रति शेयर था।

स्टील सेक्टर की कंपनी जिंदल सुप्रीम (इंडिया) का IPO 18 सितंबर को 177.03 गुना के शानदार सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो गया। ₹124.88 गुना का इश्यू 16 सितंबर को खुला था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 126.41 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 326.84 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 141.75 गुना भरा। अब अलॉटमेंट 21 सितंबर को फाइनल होगा। उसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 23 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

ग्रे मार्केट में शेयर 31.18 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, मतलब कि लिस्टिंग अच्छे गेन के साथ होने की उम्मीद है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। इसके संकेत लिस्टिंग डे पर सच ही होंगे, ऐसा जरूरी नहीं है।

क्या करती है Jindal Supreme


जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल कामों के लिए स्टील पाइप, ट्यूब और दूसरे स्टील प्रोडक्ट्स बनाती और सप्लाई करती है। इसके प्रोडक्ट्स में माइल्ड स्टील ब्लैक पाइप और ट्यूब, गैल्वेनाइज्ड पाइप, मेटल बीम क्रैश बैरियर और गैल्वेनाइज्ड आयरन ट्यूबलर पोल शामिल हैं। ये प्रोडक्ट लागू भारतीय मानकों के अनुसार अलग-अलग साइज में बनाए जाते हैं। इनका इस्तेमाल पानी की सप्लाई और प्लंबिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन, सड़कों और हाईवे, पुलों, तेल व गैस, केमिकल, खेती और ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंचाने जैसे कई कामों में किया जाता है।

IPOs This Week: ब्लॉकबस्टर वीक, 21 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 19 नए इश्यू; साथ में 14 लिस्टिंग

जिंदल सुप्रीम (इंडिया) के IPO में ₹99.89 करोड़ के 1.07 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹24.99 करोड़ के 26.87 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹88-₹93 प्रति शेयर था। इस पब्लिक इश्यू के लिए रजिस्ट्रार Bigshare Services है। जिन लोगों ने इस IPO में पैसे लगाए हैं, वे अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं...

BSE पर कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से Jindal Supreme (India) IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

Bigshare Services की साइट से

  • https://www.bigshareonline.com/ipo_allotment.html पर जाएं।
  • 3 सर्वर्स में से किसी एक को चुनें।
  • कंपनी में Jindal Supreme (India) सिलेक्ट करें।
  • एप्लीकेशन नंबर/PAN/बेनिफीशियरी ID में से किसी एक को सिलेक्ट कर डिटेल एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

जिंदल सुप्रीम अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर होने वाली कमाई का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। कंपनी का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू ₹191 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹8.28 करोड़ रहा। इस बीच उधारी ₹92.46 करोड़ की थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेवेन्यू 12 प्रतिशत बढ़कर ₹675.94 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹22.53 करोड़ रहा।

Upcoming IPOs: इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में 6 नए इश्यू, ₹3825 करोड़ जुटाने की तैयारी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।