IPOs This Week: ब्लॉकबस्टर वीक, 21 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 17 नए इश्यू; साथ में 14 लिस्टिंग

IPOs This Week: नए सप्ताह में अकेले 23 सितंबर को 10 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इसके अलावा पहले से खुले 5 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा, जिनमें NSE IPO भी शा​मिल है। नई लिस्ट होने वाली कंपनियों में से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं

अपडेटेड Sep 19, 2026 पर 12:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नए खुल रहे IPO में से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं।

21 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से धमाकेदार रहने वाला है। नए हफ्ते में 17 नए पब्लिक इश्यू खुलने वाले हैं। इनमें से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 5 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 14 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 6 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Vivekanand Cotspin IPO: ₹22.20 करोड़ का इश्यू 21 सितंबर को खुल रहा है। क्लोजिंग 23 सितंबर को होगी। इसमें ₹32-₹37 प्रति शेयर के भाव पर और 3000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE SME पर 28 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।


FX Multitech IPO: यह ₹45.24 करोड़ का है। इसमें 21 सितंबर से ₹110-₹116 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में निवेश किया जा सकेगा। लॉट साइज 1200 शेयर है। इश्यू 23 सितंबर को बंद होगा, जिसके बाद कंपनी के BSE SME पर 28 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Robokidz Eduventures IPO: यह भी 21 सितंबर को खुल रहा है। कंपनी ₹31.09 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹100-₹106 प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। क्लोजिंग 23 सितंबर को होगी। लिस्टिंग BSE SME पर 28 सितंबर को हो सकती है।

Varmora Granito IPO: ₹708.02 करोड़ जुटाने की तैयारी की है। यह पब्लिक इश्यू 22 सितंबर को खुल रहा है और 24 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹140-₹148 प्रति शेयर और लॉट साइज 101 शेयर है। IPO बंद होने के बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 29 सितंबर को लिस्ट होने वाले हैं।

Himalaya Nutravedics IPO: यह ₹26.50 करोड़ का है। यह 22 सितंबर को खुलेगा और 24 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹100-₹106 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 29 सितंबर को हो सकती है।

Anand Seamless IPO: यह भी 22 सितंबर को खुलेगा। फाइनल इश्यू प्राइस ₹72 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1600 शेयर है। कंपनी ₹25.52 करोड़ जुटाना चाहती है। 24 सितंबर को इश्यू बंद होने के बाद कंपनी के शेयर BSE SME पर 29 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

Elevate Campuses IPO: ₹2,100 करोड़ का IPO 23 सितंबर से खुलने वाला है। प्राइस बैंड ₹343-₹362 प्रति शेयर है। लॉट साइज 41 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 25 सितंबर को होगी। इसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 30 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

ArMee Infotech IPO: ₹300 करोड़ का यह इश्यू भी 23 सितंबर को खुलने जा रहा है। बोली ₹350-₹375 प्रति शेयर के भाव पर और 40 शेयरों के लॉट में लगा सकेंगे। 25 सितंबर को इश्यू बंद होने के बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 30 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Swastika Infra IPO: यह 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ₹160.88 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹175-₹185 प्रति शेयर और लॉट साइज 81 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 30 सितंबर को होने की उम्मीद है।

Adroit Industries IPO: कंपनी ₹150.71 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 23 सितंबर को खुलकर 25 सितंबर को बंद होगा। बोली ₹126-₹134 प्रति शेयर के भाव पर और 111 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। लिस्टिंग NSE और BSE पर 30 सितंबर को हो सकती है।

Liqvd Digital India IPO: ₹39.01 करोड़ का इश्यू 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹51-₹54 प्रति शेयर और लॉट साइज 2,000 शेयर है। कंपनी के BSE SME पर 30 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Pooja Logistics IPO: यह भी 23 सितंबर को खुल रहा है। इसमें 25 सितंबर तक ₹109-₹115 प्रति शेयर के भाव पर और 1,200 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी का इरादा ₹44.23 करोड़ जुटाने का है। शेयर NSE SME पर 30 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

S.K.Offset IPO: ₹29.06 करोड़ का पब्लिक इश्यू 23 सितंबर को खुलेगा। 25 सितंबर तक ₹119-₹125 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 1,000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। IPO बंद होने के बाद कंपनी BSE SME पर 30 सितंबर को लिस्ट हो सकती है।

Sai Urja Indo IPO: कंपनी ₹24.95 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इश्यू की ओपनिंग 23 सितंबर को और क्लोजिंग 25 सितंबर को होगी। बोली ₹107-₹113 प्रति शेयर के भाव पर लगा सकेंगे। लॉट साइज 1,200 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 30 सितंबर को हो सकती है।

Unitec Fibres IPO: इश्यू का साइज ₹34.47 करोड़ है। यह 23 सितंबर को ओपन होगा और 25 सितंबर को क्लोज होगा। इसमें ₹83-₹88 प्रति शेयर के भाव पर निवेश कर सकेंगे। लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी के BSE SME पर 30 सितंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Coreintegra Consulting IPO: यह ₹21.99 करोड़ का है। निवेश 23-25 सितंबर के बीच किया जा सकेगा। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹74-₹78 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1,600 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 30 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं।

A-One Steels IPO: यह ₹405 करोड़ का है। यह 24 सितंबर को खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹385-₹405 प्रति शेयर और लॉट साइज 37 शेयर है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 1 अक्टूबर को हो सकती है।

Varmora Granito IPO: आ रहा है ₹708 करोड़ का एक और इश्यू, रहेंगे ₹320 करोड़ के नए शेयर

पहले से खुले पब्लिक इश्यू

नए सप्ताह में पहले से खुले 5 IPO भी रहेंगे, जिनमें से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। लिस्ट में NSE IPO, SpectraA Technology Solutions IPO, Sonaselection India IPO, Kheria Autocomp IPO और Axiom Gas Engineering IPO शामिल हैं। ये 21 और 22 सितंबर को बंद होंगे।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 21 सितंबर को NSE और BSE पर Manika Plastech की लिस्टिंग होगी। इसी दिन BSE SME पर Injecto Polymers, Century Business Media के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। 22 सितंबर को BSE SME पर Vama Wovenfab, Shakti Polytarp, Quanto Agroworld लिस्ट होने वाली हैं। 23 सितंबर को NSE और BSE पर Hero Motors, SS Retail, Jindal Supreme के लिस्ट होने की उम्मीद है।

इसके बाद 24 सितंबर को NSE और BSE पर Sonaselection India के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन BSE पर NSE की ​लिस्टिंग होने वाली है। साथ ही NSE SME पर SpectraA Technology Solutions, Kheria Autocomp लिस्ट होंगी। 25 सितंबर को NSE SME पर Axiom Gas Engineering के लिस्ट होने की उम्मीद है।

NSE IPO: दूसरे दिन फुली सब्सक्राइब, QIB, NII और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व कोटे में अच्छा रिस्पॉन्स; चेक करें GMP

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।