NSE IPO: दूसरे दिन अब तक 57% भरा, NII और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा फुली सब्सक्राइब; चेक करें GMP

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज , बाजार हिस्सेदारी के मामले में देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। IPO की ओपनिंग से पहले NSE ने कई बड़े घरेलू और वैश्विक एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए। इश्यू के लिए 19 बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 12:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
NSE के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 24 सितंबर को होगी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO का आज, 18 सितंबर को दूसरा दिन है। यह इश्यू शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक 57 प्रतिशत भरा है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 19 प्रतिशत, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.03 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 58 प्रतिशत और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 1.22 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। NSE, बाजार हिस्सेदारी के मामले में देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

NSE का इरादा IPO से 22561.5 करोड़ रुपये जुटाने का है। प्राइस बैंड 1,700-1,785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 8 इक्विटी शेयर है। यह पब्लिक इश्यू 21 सितंबर को बंद होगा। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 22 सितंबर को फाइनल होगा। उसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 24 सितंबर को होगी। IPO की ओपनिंग से पहले NSE ने कई बड़े घरेलू और वैश्विक एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए।

IPO पूरी तरह से OFS


NSE IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। नए शेयर जारी नहीं होंगे। OFS होने के चलते शेयर बिक्री से मिला पैसा, ऑफर से जुड़े खर्चों को घटाने के बाद OFS में शेयर बेचने वालों के पास जाएगा। NSE को कुछ नहीं मिलेगा। OFS में मौजूदा शेयरहोल्डर 12.64 करोड़ इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखने वाले हैं। शेयर बिक्री करने वालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा, MS स्ट्रैटेजिक (मॉरीशस), जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कनाडा पेंशन प्लान इनवेस्टमेंट बोर्ड, अरांडा इनवेस्टमेंट्स (मॉरीशस), न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, SBI कैपिटल मार्केट्स, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, क्राउन कैपिटल, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, इंडियन बैंक, ICICI लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी आदि शामिल हैं।

NSE IPO में कितना हिस्सा रिजर्व

NSE ने IPO में अपने कर्मचारियों के लिए 70 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व किए हैं। ये उन्हें फाइनल इश्यू प्राइस पर 170 रुपये प्रति शेयर की छूट के साथ ऑफर किए जाएंगे। बाकी बचे नेट इश्यू में से 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

IPO के लिए 19 बुक रनिंग लीड मैनेजर

NSE IPO के लिए 19 बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। इनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटी, JM फाइनेंशियल, जेपी मॉर्गन, एवेंडस कैपिटल, Dam कैपिटल एडवाइजर्स, HDFC Bank, IDBI Capital Markets, ICICI Securities, मॉर्गन स्टेनली इंडिया भी शामिल हैं। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. है।

GMP

ग्रे मार्केट में NSE का शेयर 7.51 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Veegaland Developers IPO Listing: 10% तक बढ़त में शुरुआत, फिर आई 5% गिरावट; लगा लोअर सर्किट

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।