Upcoming IPOs: इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में 6 नए इश्यू, ₹3825 करोड़ जुटाने की तैयारी

Upcoming IPOs: सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू एलिवेट कैंपसेस का रहने वाला है। यह ₹2,100 करोड़ का है। उसके बाद वरमोरा ग्रैनिटो है, जिसकी ₹708 करोड़ जुटाने की तैयारी है। नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में 6 कंपनियों की लिस्टिंग होने वाली है

अपडेटेड Sep 20, 2026 पर 1:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में पहले से खुले 2 IPO भी रहेंगे।

21 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से बड़ा ही जबरदस्त, ब्लॉकबस्टर होने वाला है। नए हफ्ते में 19 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 6 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। ये 6 कंपनियां 3,824.61 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेंगी। लिस्ट में एलिवेट कैंपसेस, वरमोरा ग्रैनिटो, A-One Steels जैसे नाम शामिल हैं। नए सप्ताह में पहले से खुले 5 IPO भी रहेंगे, जिनमें से दो- NSE IPO और सोनासिलेक्शन इंडिया IPO, मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं।

नए मेनबोर्ड IPO

Varmora Granito IPO: ₹708.02 करोड़ जुटाने की तैयारी है। यह पब्लिक इश्यू 22 सितंबर को खुल रहा है और 24 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹140-₹148 प्रति शेयर और लॉट साइज 101 शेयर है। IPO बंद होने के बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 29 सितंबर को लिस्ट होने वाले हैं।


Elevate Campuses IPO: ₹2,100 करोड़ का IPO 23 सितंबर से खुलने वाला है। प्राइस बैंड ₹343-₹362 प्रति शेयर है। लॉट साइज 41 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 25 सितंबर को होगी। इसके बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 30 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

ArMee Infotech IPO: ₹300 करोड़ का यह इश्यू भी 23 सितंबर को खुलने जा रहा है। बोली ₹350-₹375 प्रति शेयर के भाव पर और 40 शेयरों के लॉट में लगा सकेंगे। 25 सितंबर को इश्यू बंद होने के बाद कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 30 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

Swastika Infra IPO: यह 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ₹160.88 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹175-₹185 प्रति शेयर और लॉट साइज 81 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 30 सितंबर को होने की उम्मीद है।

Adroit Industries IPO: कंपनी ₹150.71 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 23 सितंबर को खुलकर 25 सितंबर को बंद होगा। बोली ₹126-₹134 प्रति शेयर के भाव पर और 111 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। लिस्टिंग NSE और BSE पर 30 सितंबर को हो सकती है।

A-One Steels IPO: यह ₹405 करोड़ का है। यह 24 सितंबर को खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹385-₹405 प्रति शेयर और लॉट साइज 37 शेयर है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 1 अक्टूबर को हो सकती है।

Adroit Industries IPO: 23 सितंबर को खुलेगा ₹151 करोड़ का एक और इश्यू, ग्रे मार्केट में अभी से 26% उछला शेयर

मेनबोर्ड सेगमेंट में 6 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 21 सितंबर को NSE और BSE पर Manika Plastech की लिस्टिंग होगी। 23 सितंबर को NSE और BSE पर Hero Motors, SS Retail, Jindal Supreme के लिस्ट होने की उम्मीद है। 24 सितंबर को NSE और BSE पर Sonaselection India के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन BSE पर NSE की ​लिस्टिंग होने वाली है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।