Zomato IPO: फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर कल यानी 22 जुलाई को आवंटित होंगे। कंपनी ने 9375 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था। मार्च 2020 के बाद यह देश का सबसे बड़ा IPO है। कंपनी का इश्यू 38 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
Zomato IPO: फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर कल यानी 22 जुलाई को आवंटित होंगे। कंपनी ने 9375 करोड़ रुपए का IPO जारी किया था। मार्च 2020 के बाद यह देश का सबसे बड़ा IPO है। कंपनी का इश्यू 38 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 7.45 गुना भरा था। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIB का हिस्सा करीब 54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 35 गुना भरा था।
जोमैटो के शेयरों का आवंटन 22 जुलाई को होने वाला है। अगर आपको शेयर नहीं मिलते हैं तो आपका पैसा 23 जुलाई तक वापस आ जाएगा।
अलॉटमेंट के बाद अगर आपको शेयर मिले हैं तो वह आपके डीमैट अकाउंट में 26 जुलाई नजर आने लगेंगे। जोमैटो के शेयरों की लिस्टिंग 27 जुलाई को है। 26 जुलाई से पहले भी आप अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा।
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
kosmic.kfintech.com/ipostatus/ डायरेक्ट लिंक पर लॉग इन करें और आईपीओ सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना DP ID/DP Client ID या PAN नंबर डाले।
अगर आप एप्लिकेशन नंबर का विकल्प चुनते हैं तो सबसे पहले एप्लिकेशन टाइप (ASBA या Non ASBA) सेलेक्ट करना होगा।
फिर एप्लिकेशन नंबर डालना होगा। अगर आप DP ID या Client ID चुना है तो पहले अपनी डिपॉजिटरी NSDL या CDSL चुनना होगा।
इसके बाद आपको अपनी ID डालना है। इसके बाद कैप्चा डालकर सबमिट करेंगे और आपका स्टेटस आपको बता चल जाएगा।
BSE पर ऐसे चेक करें स्टेटस
सबसे पहले bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग इन करें। यहां आप इक्विटी पर क्लिक करें।
इसके बाद इश्यू नेम में Zomato डालें। फिर अपना एप्लिकेशन नंबर , PAN नंबर डालें। उसके बाद Im not a robot पर क्लिक करें।
फिर सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके कंप्यूटर स्क्रीन या स्मार्टफोन स्क्रीन पर आ जाएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।