Zomato IPO: फूड डिलीवरी कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 72-76 रुपए तय हुआ है। कंपनी का इश्यू 14 जुलाई को खुलेगा और 16 जुलाई को बंद होगा। कंपनी 9000 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी करेगी जबकि 375 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे। कंपनी की सबसे बड़ी इनवेस्टर इंफो एज है जो ऑफर फॉर सेल में अपना स्टेक बेच रही है।