Zomoto के शेयरों की लिस्टिंग 23 जुलाई को हो सकती है। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों में तेजी दिख रही है। ग्रे मार्केट में Zomato के शेयर 20-22 रुपए ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से देखें तो ग्रे मार्केट में Zomoto के शेयर 96-98 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। जबकि कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 76 रुपए है।
ग्रे मार्केट पर कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों की ट्रेडिंग होती है। पहले Zomoto की लिस्टिंग 27 जुलाई को होने वाली थी लेकिन अब 23 जुलाई को ही इसकी लिस्टिंग होगी।
कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 22 जुलाई को हुआ है। कंपनी ने अपनी लिस्टिंग की तारीख पहले कर ली है तो अगर आपको शेयर नहीं मिलता है तो फंड आज ही वापस मिल जाएगा।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का पोर्शन 51.79 गुना बुक हुआ था। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 32.96 गुना भरा। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 7.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.