A Raja Controversy: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के सांसद ए राजा (A Raja) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे एक बार फिर विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन का मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए राजा ने हिंदू मान्यताओं की आलोचना की और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने मणिपुर पर न सिर्फ 'अपमानजनक' टिप्पणी की, बल्कि भारत को एक देश मानने तक से इनकार कर दिया।
