Get App

तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'हम इसको बर्दाश्त...'

Tej Pratap yadav : तेज प्रताप के छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम पार्टी में अनुशासन और जनता के प्रति जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हैं। ऐसी बातें हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।" तेजस्वी ने आगे कहा, "राजनीति और व्यक्तिगत जीवन अलग-अलग हैं। मेरे बड़े भाई को अपने निजी फैसले लेने का पूरा अधिकार है, वह वयस्क हैं और अपनी राह खुद चुन सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2025 पर 4:57 PM
तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'हम इसको बर्दाश्त...'
तेजप्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है।

Tej Pratap yadav : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल में भूचाल आ गया है। रविवार को RJD प्रमुख लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया है। राजद प्रमुख लालू यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि, अब परिवार और पार्टी में तेजप्रताप की कोई भूमिका नहीं है। तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है। वहीं तेजप्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है।

तेजस्वी यादव ने कही ये बात 

तेज प्रताप के छोटे भाई और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हम पार्टी में अनुशासन और जनता के प्रति जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हैं। ऐसी बातें हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।" तेजस्वी ने आगे कहा, "राजनीति और व्यक्तिगत जीवन अलग-अलग हैं। मेरे बड़े भाई को अपने निजी फैसले लेने का पूरा अधिकार है, वह वयस्क हैं और अपनी राह खुद चुन सकते हैं।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का है और उनकी भावना का प्रतिनिधित्व करता है। तेजस्वी बोले, "हमें इस फैसले की जानकारी मीडिया से ही मिली। जहां तक मेरे भाई की निजी ज़िंदगी की बात है, वह क्या करते हैं, उसके लिए कोई पहले से राय नहीं मांगता।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें