Get App

AAP Congress Alliance: दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में साथ आए AAP और कांग्रेस, पंजाब में कोई समझौता नहीं, ऐसा होगा सीटों का फॉर्मूल

AAP Congress Alliance: दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा, "जिस तरह से BJP सरकार एक-एक करके सभी संस्थानों को नष्ट कर रही है, जिस तरह से वोट चुराए जा रहे हैं और जिस तरह से इस देश के नागरिकों को महंगाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। देश को आज एक ईमानदार और मजबूत विकल्प की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए और देश के हितों को सबसे आगे रखते हुए, हमने यह गठबंधन (आप-कांग्रेस) बनाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2024 पर 5:16 PM
AAP Congress Alliance: दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में साथ आए AAP और कांग्रेस, पंजाब में कोई समझौता नहीं, ऐसा होगा सीटों का फॉर्मूल
AAP Congress Alliance: दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में साथ आए AAP और कांग्रेस

AAP Congress Alliance: कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए शनिवार को दिल्ली समेत कुछ राज्यों में सीट बंटवारे की घोषणा की, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में AAP चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी गुजरात की भरूच और भावनगर सीट और हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेगी।

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीट पर दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है, लेकिन चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपना प्रत्याशी उतारेगी। कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे की घोषणा से कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का ऐलान किया गया था।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट में से कांग्रेस 17 पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने आम आदमी पार्टी के नेता संदीप पाठक, सौरभ भारद्वाज और अतिशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सीट बंटवारे की घोषणा की।

किसके हिस्से में आई कौनसी सीट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें