AAP Congress Alliance: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच औपचारिक रूप से सीटों के बंटवारे की शनिवार को घोषणा के बाद यहां आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की बिसात बिछ गई। दिल्ली में दोनों दलों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मुकाबले के लिए सीट बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दे दिया है, जिसके तहत आप दिल्ली में चार सीटों पर, जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
