Andhra Pradesh Lok sabha election exit poll 2024: देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान आज शाम 6 बचे तक हुआ। मतदान होने के बाद अब एग्जिट पोल के रूझान आने भी शुरू हो गए हैं। इसी के साथ ही आंध्र प्रदेश के एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए हैं। यहां लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं, जिनमें से एग्जिट पोल के मुताबिक NDA बढ़त बनाती दिख रही है। बता दें कि एग्जिट पोल फाइनल रिजल्ट नहीं है। इससे लोगों को रिजल्ट का कुछ हद तक अंदाजा मिल जाता है। आइए जानते हैं, आंध्र प्रदेश के नतीजों पर क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े।
Andhra Pradesh chunav Exit Poll: किसको कितनी सीट?
एग्जिट पोल के मुताबिक आंध्र प्रदेश में NDA को 19-23 सीट मिल सकती है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी यानी YSRCP को यहां 3-5 सीटें मिल सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को इस राज्य में एक भी सीट नहीं मिलेगी। दूसरी ओर, TDP को सबसे अधिक 15-15 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। बीजेपी को 4-6 सीट मिल सकते हैं। इसके अलावा, जनसेना को यहां 2 सीट मिलने की उम्मीद है।
Andhra Pradesh chunav Exit Poll: 2019 में कैसे रहे थे नतीजे
2019 के लोकसभा चुनाव में यहां वाईएसआर कांग्रेस का दबदबा था और उसे 25 में से 22 सीटें मिली थी। वहीं, तेलगू देसम पार्टी को तीन सीट ही मिल पाया था। दूसरी और बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी और कांग्रेस का यहां खाता भी नहीं खुल पाया था।