Get App

Andhra pradesh Polls 2024: चंद्रबाबु नायडू को जीत का भरोसा, कहा-आंध्र प्रदेश संकट में है इसीलिए NDA में लौटने का लिया फैसला

टीडीपी प्रमुख को इस बार राज्य के विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की करारी हार का भरोसा है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ 13 मई को होंगे। यहां लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं जबकि विधानसभा की 175 सीटें हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2024 पर 3:32 PM
Andhra pradesh Polls 2024: चंद्रबाबु नायडू को जीत का भरोसा, कहा-आंध्र प्रदेश संकट में है इसीलिए NDA में लौटने का लिया फैसला
पिछले साल सितंबर में स्किल डेवलपमेंट घोटाले में चंद्रबाबु नायडू की गिरफ्तारी के बाद जगन मोहन रेड्डी के साथ उनके रिश्ते बहुत खराब हो गए।

तेलुग देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबु नायडू को इस बार सत्ता में लौटने का भरोसा है। राजनीति में चार दशक से ज्यादा अनुभव रखने वाले नायडू ने न्यूज18 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में देश और राज्य की राजनीति के बारे में कई अहम बातें बताईं। आंध्र प्रदेश उन राज्यों में शामिल है, जहां लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। इसलिए यह चुनाव नायडू के पॉलिटिकल करियर का सबसे अहम चुनाव है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में आंध्र प्रदेश की दुर्दशा हुई है। इसकी एक बड़ी वजह राज्य का दो हिस्सों में बंटवारा है।

आंध्र के हित में एनडीए से अलग होने का लिया था फैसला

टीडीपी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने यूनाइटेड आंध्र प्रदेश के लिए बहुत कुछ किया। उन्होंने कहा कि राज्य को विशेष दर्जा के मसले पर उन्होंने NDA से बाहर जाने का फैसला किया। यह भी एक ऐसा वादा है, जो कभी पूरा नहीं किया गया। राज्य की जगन मोहन रेड्डी की सरकार पर पिछले पांच सालों में कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए आंध्र के लोगों की भावनाएं सबसे अहम हैं।

पिछले साल सितंबर में हुई थी नायडू की गिरफ्तारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें