Get App

Assam Opinion Poll 2026: असम में BJP और कांग्रेस मिलेंगी इतनी सीटें, वोटिंग से पहले आया ये बड़ा ओपिनियन पोल

Assam Assembly Election Opinion Poll 2026 : ओपनियन पोल के अनुसार असम में आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी-नेतृत्व वाला गठबंधन (BJP+) मजबूत स्थिति में है और उसके दोबारा सत्ता में आने या सत्ता बनाए रखने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है। CNN-न्यूज18 और Vote Vibe ओपिनियन पोल के मुताबिक असम में बीजेपी गठबंधन को 43 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 7:34 PM
Assam Opinion Poll 2026: असम में BJP और कांग्रेस मिलेंगी इतनी सीटें, वोटिंग से पहले आया ये बड़ा ओपिनियन पोल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर फाइनल ओपिनियन पोल से बीजेपी के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election Opinion Poll 2026) को लेकर फाइनल ओपिनियन पोल से बीजेपी के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में CNN-न्यूज18 और Vote Vibe ओपिनियन पोल सामने आया है। इस ओपिनियन पोल को सीएनएन-न्यूज18 पर जारी किया गया है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बना सकती हैं।

असम में बीजेपी के लिए खुशखबरी

ओपनियन पोल के अनुसार असम में आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी-नेतृत्व वाला गठबंधन (BJP+) मजबूत स्थिति में है और उसके दोबारा सत्ता में आने या सत्ता बनाए रखने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है। CNN-न्यूज18 और Vote Vibe ओपिनियन पोल के मुताबिक असम में बीजेपी गठबंधन को 43.9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं तो वहीं कांग्रेस गंठबंधन को 37.7 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। CNN-न्यूज18 और Vote Vibe ओपिनियन पोल के मुताबिक, 126 सीटों वाली विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 82 से 92 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को करीब 30 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर पिछले चुनावों की बात करें, तो साल 2021 में एनडीए ने राज्य में 75 सीटें जीती थीं, जिनमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अकेले 60 सीटें हासिल की थीं। वहीं, 2016 के चुनाव में भी भाजपा ने अपने दम पर 60 सीटें जीती थीं।

सीएम पद के लिए पहली पसंद कौन?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें