Assam elections 2026: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पूर्व सांसद अब्दुल खालिक समेत प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 15 सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ने का फैसला लिया है। चुनाव की नजदीकियों को देखते हुए कांग्रेस और BJP समेंत सभी पार्टियां अपनी राजनीति चमकाने के लिए लगातार अपने हाथ पैर मार रही है।
