Assam Police: असम में चुनाव से पहले संदिग्ध उग्रवादियों ने पुलिस कमांडो कैंप पर किया हमला, 4 जवान घायल

Attack on Assam Police: असम पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने रविवार (22 मार्च) सुबह बताया कि ULFA (I) के संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 1:30 PM
Story continues below Advertisement
Attack on Assam Police: असम में विधानसभा चुनाव से पहले संदिग्ध उग्रवादियों ने पुलिस कमांडो कैंप पर हमला किया है

Attack on Assam Police: असम विधानसभा चुनाव से पहले तिनसुकिया जिले में बड़ा उग्रवादी हमला हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार (22 मार्च) तड़के तिनसुकिया जिले में ULFA(I) के संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में असम पुलिस के चार कमांडो घायल हो गए। यह घटना असम के तिनसुकिया जfले के जगुन में शनिवार (21 मार्च) देर रात लगभग 2 बजे हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस कमांडो कैंप पर कम से कम पांच रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) दागे गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लगभग 20 मिनट तक गोलीबारी हुई।

हमले के बाद घायल कमांडो को तुरंत पास के एक मेडिकल सेंटर ले जाया गया। हालांकि उनकी हालत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

असम पुलिस ने रविवार (22 मार्च) सुबह बताया, "असम के तिनसुकिया जिले में ULFA (I) के संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में असम पुलिस के कम से कम चार जवान घायल हो गए। यह घटना रविवार को तिनसुकिया जिले के जगुन इलाके में तड़के करीब 2 बजे हुई।" बता दें कि असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। जबकि मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी।


असम पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने फोन पर बातचीत में न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, ULFA (I) के संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।"

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला लेखापानी पुलिस स्टेशन की जगुन चौकी के तहत आने वाले 10वें मील इलाके के पास स्थित कैंप में हुआ। यह इलाका असम और अरुणाचल प्रदेश सीमा के करीब एक संवेदनशील एरिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कमांडो कैंप पर कम से कम पांच RPG गोले दागे गए। इनमें से चार कथित तौर पर कैंप के अंदर ही फट गए। उन्होंने आगे बताया कि इन धमाकों के बाद गोलीबारी भी हुई।

घायल कमांडो को फिलहाल कैंप में मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने अभी तक हताहतों या हुए नुकसान के बारे में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। तिनसुकिया के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मयंक कुमार झा की अगुवाई में सीनियर पुलिस अधिकारियों की एक टीम घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद पूरे तिनसुकिया जिले और ऊपरी असम के अन्य हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें- Assam Polls 2026: असम CM हिमंता और उनकी पत्नी के पास है ₹35 करोड़ की संपत्ति, चुनावी हलफनामे में खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।