Assam Polls 2026: असम CM हिमंता और उनकी पत्नी के पास है ₹35 करोड़ की संपत्ति, चुनावी हलफनामे में खुलासा

Assam Assembly Polls 2026: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी उद्यमी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पास 35.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 57 वर्षीय मुख्यमंत्री ने जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से BJP उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करते समय अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास केवल चल संपत्ति है

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 10:51 AM
Story continues below Advertisement
Assam Assembly Polls 2026: असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है

Assam Assembly Polls 2026: असम विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत कुल 116 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। सीएम हिमंता ने शुक्रवार को जालुकबाड़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के दौरान दिए गए चुनावी हलफनामे में मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा की नेटवर्थ का खुलासा हुआ है। हलफनामे के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी कारोबारी पत्नी रिंकी भुइयां के पास 35.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

57 वर्षीय मुख्यमंत्री ने नामांकन दाखिल करते समय अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास केवल चल संपत्ति है। इसका मूल्य 2021 में 1.72 करोड़ रुपये था, जो 2026 में बढ़कर 2.36 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया कंपनी 'प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट (Pride East Entertainment)' की मैनेजिंग डायरेक्टर रिंकी भुइयां ने 13.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 19.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है।

NDTV के मुताबिक, इस संपत्ति में मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से उनकी खुद की कमाई और विरासत में मिली दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। देनदारियों के मामले में सरमा ने 95 लाख रुपये की देनदारी घोषित की है। वहीं, उनकी पत्नी की देनदारियां 15.91 करोड़ रुपये हैं, जो लोन के रूप में है। हालांकि, सीएम सरमा ने बांड, डिबेंचर, शेयर, म्यूचुअल फंड या फिर किसी अन्य में निवेश की डिटेल्स नहीं दी। हालांकि, उनकी पत्नी ने कुछ शेयरों में निवेश किया है।


सीए सरमा ने बताया कि उनके पास 2.28 लाख रुपये कैश और चार बैंक डिपॉजिट हैं, जिनका कुल मूल्य 68,01,943 रुपये है। जबकि उनकी पत्नी के पास 3.16 लाख रुपये कैश और चार बैंक डिपॉजिट हैं, जिनका कुल मूल्य 74,85,248 रुपये है। सरमा ने बॉन्ड, डिबेंचर, शेयर, म्यूचुअल फंड और अन्य में किसी भी तरह के निवेश की जानकारी नहीं दी। जबकि रिनिकी भुइयां का इन कैटेगरी में 5.10 करोड़ रुपये का निवेश है।

पत्नी और बेटे ने जताई खुशी

असम विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को जालुकबाड़ी से नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री सरमा के साथ आईं उनकी पत्नी और बेटे ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि इतनी बड़ी संख्या में लोग उनका समर्थन करने आए हैं।

उनकी पत्नी रिनिकी भुयान ने इस अवसर को उनके लिए बहुत खुशी का पल बताया। उन्होंने कहा, "जालुकबाड़ी के लोग हिमंत को अपने परिवार के मुखिया की तरह मानते हैं। यह विशाल सभा उनके समर्थन और उन्हें मिले आशीर्वाद को दर्शाती है।"

रिनिकी ने कहा कि उनके पति अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को अपने विस्तारित परिवार का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा, "वह जनता के हैं और पिछले 25 वर्षों से उसकी सेवा कर रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे।"

ये भी पढे़ं- Iran Strikes Little India: इजरायल के डिमोना शहर को क्यों कहा जाता है 'लिटिल इंडिया'? ईरान के मिसाइल हमले में 100 से अधिक लोग घायल

उन्होंने कहा, "मैं पिछले कई चुनावों में उनके प्रचार अभियान में मदद करती रही हूं और इस बार भी करूंगी।" नामांकन दाखिल करने के दौरान बेटे की मौजूदगी के बारे में उन्होंने कहा कि वह अपने पिता का समर्थन करने आया था। पिछले चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करते समय भी मौजूद रहा था। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव नौ अप्रैल को होंगे और मतगणना चार मई को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।