असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले महामुकाबले की घड़ी नजदीक आ गई है। 9 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान से पहले विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने ओपिनियन पोल सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में VoteVibe का ओपिनियन पोल सामने आया है। ‘वोट ट्रैकर’ ओपिनियन पोल को सीएनएन-न्यूज18 पर जारी किया गया है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य में भारतीय जनता पार्टी की फिर से वापसी हो सकती है। वहीं चुनाव में कांग्रेस की करारी हार का अनुमान भी जताया गया है।
