Bihar Lok sabha Chunav 2024 Exit Poll: एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। बिहार में एडीए को नुकसान हो रहा है। न्यूज18 के एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एनडीए को 31-34 सीटें मिल रही है। 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए को 39 सीटें मिली थी। इस तरह एनडीए को कुछ सीटों का नुकसान हो रहा है। बिहार में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।
सात चरणों में हुई थी वोटिंग
उन तीन राज्यों में से एक है, जहां लोकसभा चुनावों के सातों चरणों में वोटिंग हुई। आखिरी चरण की वोटिंग में 1 जून को राज्य की 8 सीटों पर वोटिंग हुई। इनमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु.), काराकाट और जहानाबाद की सीट शामिल हैं। राज्य की बाकी 32 सीटों पर पहले ही वोटिंग हो चुकी है। राज्य में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। राज्य में कई दिगग्ज नेता चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें BJP के सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हैं।
इस बार राज्य में इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच कांटे का मुकाबला दिख रहा है। राजद ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की दो बेटियों को टिकट दिया है। सारण सीट से रोहिणी आचार्य का मुकाबल BJP के राजीव प्रताप रूढ़ी से है। दूसरी बेटी मीसा का मुकाबला पाटलीपुत्र सीट पर रामकृपाल यादव से है, जो बीजेपी के प्रत्याशी हैं। यादव पाटलीपुत्र सीट से सासंद हैं।
एनडीए और इंडिया अलायंस में टक्कर
इंडिया अलायंस में राजद, कांग्रेस और तीन वाम दल शामिल हैं। राजद राज्य की 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उधर, कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी सीटों पर वाम दलों के प्रत्याशी मैदान में हैं। इधर, NDA में सबसे ज्यादा 17 सीटों पर BJP ने चुनाव लड़ा। जदयू ने 16 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। लोकजनशक्ति पार्टी ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा। इस बार एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच अच्छा मुकाबला दिखा है। राजद के सीनियर नेता और लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने धुआंधार चुनाव प्रचार किया है।