Get App

Bihar Loksabha Election: नेता जी से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी! कई शहरों में प्रॉपर्टी और खूब गहने

Bihar Loksabha Election 2024: 26 अप्रैल को मतदाता दोनों की किस्मत का फैसला EVM का बटन दबाकर करेंगे। चलिए इस खबर में आपको I.N.D.I.A. के प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव की संपत्ति के बारे में बताते हैं कि वे कितने चल-अचल संपत्ति के स्वामी हैं। हालांकि, इन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 5:18 PM
Bihar Loksabha Election: नेता जी से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी! कई शहरों में प्रॉपर्टी और खूब गहने
Bihar Loksabha Election 2024: बांका से चुनावी मैदान में I.N.D.I.A. की ओर से पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव मैदान में हैं

Bihar Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के लिए नामांकन प्रकिया के बाद लोगों में अपने इलाके के प्रत्याशियों के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है। जनता जानना चाहती है कि प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है। कहीं दागदार छवि का तो कोई नेता नहीं है। बांका लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में मतदान होना है। यहां चुनावी मैदान में I.N.D.I.A. की ओर से पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव (Jai Prakash Narayan Yadav) और NDA के मौजूदा सांसद गिरधारी यादव चुनावी मैदान में हैं और दोनों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।

26 अप्रैल को मतदाता दोनों की किस्मत का फैसला EVM का बटन दबाकर करेंगे। चलिए इस खबर में आपको I.N.D.I.A. के प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव की संपत्ति के बारे में बताते हैं कि वे कितने चल-अचल संपत्ति के स्वामी हैं।

बता दें कि जयप्रकाश नारायण यादव ने पटना से MA और LLB की भी डिग्री हासिल की है। इनकी उम्र 70 साल है और जमुई के रहने वाले हैं। जयप्रकाश नारायण यादव ने नामांकन के दौरान, जो हलफनामा दायर किया, उसके मुताबिक पति-पत्नी दोनों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

हालांकि, इन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। जयप्रकाश यादव ने बताया कि उनके पास कैश में 95 हजार और उनकी पत्नी के पास 75 हजार रुपए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें