Get App

Bihar Politics: शाम 5 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश कुमार के साथ 8 नेता लेंगे शपथ, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) के लिए 28 जनवरी 2024 का दिन बेहद अहम होने वाला है। पिछले दिनों से चले आ रहे पॉलिटिकल सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। पूरे देश की नजर बिहार की राजधानी पटना पर टिकी हुई हैं। नीतीश कुमार आज (28 जनवरी 2024) को शाम 5 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ 8 अन्य नेता भी शपथ लेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2024 पर 2:22 PM
Bihar Politics: शाम 5 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश कुमार के साथ 8 नेता लेंगे शपथ, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Bihar Politics: बिहार में JDU का रिश्ता RJD से खत्म हो चुका है।

Bihar Politics: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish kumar) 9वीं बार शपथ ग्रहण की तैयारी में है। उनके साथ 8 अन्य नेता भी शपथ लेंगे। बिहार का सियासी ड्रामा उस समय खत्म हो गया, जब राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ जेडयू का आरजेडी के साथ रिश्ता खत्म हो गया है। नीतीश की पार्टी ने अब एनडीए के साथ गठबंधन कर लिया है। कार्यवाहक सीएम नीतीश कुमार आज (28 जनवरी) शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार की नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनेंगे।

कुल 9 लोगों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें जदयू के तीन और भाजपा के तीन मंत्री होंगे। वहीं एक निर्दलीय और एक जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक मंत्री शपथ ले सकते हैं।

यहां देखिए पूरी लिस्ट

नीतीश कुमार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें