Lok Sabha Chunav Phase 3: तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों के लिए होगा मतदान, चेक कीजिए सीटों की पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections Phase 3: आज देशभर के 11 राज्यों में मतदान डाले जा रहे हैं जानिए किस राज्य की किस निर्वाचन क्षेत्र में आज वोटिंग है। क्या आपके इलाके में आज मतदान है जानने के लिए देखिए पूरी लिस्ट

अपडेटेड May 07, 2024 पर 5:00 AM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Chunav Phase 3: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में भारत के 11 राज्यों की 93 सीटों पर हो रहे हैं चुनाव

लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव आज यानि 7 मई को हो रहे हैं। आज 11 राज्यों के 93 सीटों पर वोटिंग है। जिन राज्यों में आज चुनाव हैं उनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, पश्चिम बंगाल, और दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव शामिल हैं। अप्रैल में मध्य प्रदेश के बैतूल निर्वाचन क्षेत्र से BSP उम्मीदवार की मौत हो गई थी जिसकी वजह से वहां चुनाव टल गया था। अब बैतूल में भी आज चुनाव हो रहे हैं।

वैसे आज तीसरे चरण में अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान नहीं होंगे। चुनाव आयोग ने 25 मई को कहा था कि इस सीट पर अब चुनाव छठे चरण में कराए जाएंगे।

यहां देखिए आज 12 राज्यों की 94 सीटों पर कहां-कहां हो रहा है मतदान

संख्या असम की चार सीट
1.  धुबरी
2.  कोकराझार
3.  बारपेटा
4.  गौहाटी


संख्या बिहार की पांच सीट
1.  झंझारपुर
2.  सुपौल
3.  अररिया
4.  मधेपुरा
5.  खगड़िया

संख्या छत्तीसगढ़ की सात सीट
1.  सरगुजा
2.  रायगढ़
3.  जांजगीर-चांपा
4.  कोरबा
5.  बिलासपुर
6.  दुर्ग
7.  रायपुर

संख्या दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की एक सीट
1. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

संख्या गोवा की दो सीट
1.  उत्तरी गोवा
2.  दक्षिणी गोवा

संख्या गुजरात की 25 सीट
1.  कच्छ
2.  बनासकांठा
3.  पाटन
4.  महेसाणा
5.  साबरकांठा
6.  गांधीनगर
7.  अहमदाबाद पूर्व
8.  अहमदाबाद पश्चिम
9.  सुरेंद्रनगर
10.  राजकोट
11.  पोरबंदर
12.  जामनगर
13.  जूनागढ़
14.  अमरेली
15.  भावनगर
16.  आनंद
17.  खेड़ा
18.  पंचमहल
19.  दाहोद
20  वडोदरा
21.  छोटा उदयपुर
22.  भरूच
23.  बारडोली
24  नवसारी
25.  वलसाड

संख्या कर्नाटक की 14 सीट
1.  चिक्कोडी
2.  बेलगाम
3.  बागलकोट
4.  बीजापुर
5.  गुलबर्गा
6.  रायचूर
7.  बीदर
8.  कोप्पल
9.  बेल्लारी
10.  हावेरी
11.  धारवाड़
12.  उत्तर कन्नड़
13.  दावणगेरे
14.  शिमोगा

संख्या मध्य प्रदेश की नौ सीट
1.  मुरैना
2.  भिंड
3.  ग्वालियर
4.  गुना
5.  सागर
6.  विदिशा
7.  भोपाल
8.  राजगढ़
9.  बैतूल

संख्या महाराष्ट्र की 10 सीट
1.  बारामती
2.  रायगढ़
3.  धाराशिव
4.  लातूर (SC)
5.  सोलापुर (SC)
6.  माधा
7.  सांगली
8.  रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
9.  कोल्हापुर
10.  हटकनंगले

संख्या उत्तर प्रदेश की 10 सीट
1.  संभल
2.  हाथरस
3.  आगरा (SC)
4.  फ़तेहपुर सीकरी
5.  फ़िरोज़ाबाद
6.  मैनपुरी
7.  एटा
8.  बदायूं
9.  आंवला
10.  बरेली

संख्या पश्चिम बंगाल की चार सीट
1.  मालदाहा उत्तर
2.  मालदाहा दक्षिण
3.  जंगीपुर
4.  मुर्शिदाबाद

 

MoneyControl News

MoneyControl News

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।