Loksabha Election 2024: बेगूसराय में इस बार गिरिराज सिंह के लिए आसान नहीं है डगर

Loksabha Election 2024: बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर इस बार के चुनाव में दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रही है। इस क्षेत्र में विधानसभा की 7 सीटें हैं, जिनमें चेरिया बरियापुर, बछवाड़ा, तेघड़ा भी शामिल हैं। बेगूसराय से 2019 में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सांसद चुने गए थे। सिंह को इस बार इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। बेगूसराय लोकसभा सीट पर चौथे चरण के तहत 13 मई को चुनाव हो रहा है

अपडेटेड May 13, 2024 पर 7:10 AM
Story continues below Advertisement
Loksabha Elections 2024 : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह एक बार फिर से बेगूसराय से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर इस बार के चुनाव में दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रही है। इस क्षेत्र में विधानसभा की 7 सीटें हैं, जिनमें चेरिया बरियापुर, बछवाड़ा, तेघड़ा भी शामिल हैं। बेगूसराय से 2019 में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सांसद चुने गए थे। सिंह को इस बार इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। बेगूसराय लोकसभा सीट पर चौथे चरण के तहत 13 मई को चुनाव हो रहा है।

उम्मीदवारों की सूची

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह एक बार फिर यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सिंह को इंडिया गठबंधन के तहत विपक्ष के कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष ने यहां से सीपीआई के अवधेश कुमार राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। बेगूसराय को कभी 'बिहार का लेनिनग्राद' या 'मिनी मास्को' कहा जाता था। दरअसल, यहां लंबे समय तक कम्युनिस्ट पार्टी इंडिया (सीपीआई) के उम्मीदवार जीतते रहे थे। हालांकि, 2009 में जनता दल (यू) के मोनाजिर हसन को यहां से जीत मिली थी।

इसके बाद अगले दो चुनावों में बीजेपी के गिरिराज सिंह ने यहां से जीत हासिल की। इस बार उनके मुकाबले में बछवाड़ा से तीन बार विधायक रहे अवधेश कुमार राय चुनावी मैदान में हैं। उनकी उम्मीदवारी पेश कर विपक्ष राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुस्लिम और यादव वोटों का लाभ उठाने की कोशिश में है।


2019 का नतीजा

पिछले दो लोकसभा चुनावों में बेगूसराय सीट पर बीजेपी को जीत मिली। 2019 के चुनाव में गिरिराज सिंह ने सीपीआई नेता कन्हैया कुमार को हराया था। कन्हैया कुमार अब कांग्रेस में है। पिछले चुनाव में सिंह को 6,92,193 वोट मिले थे, जबकि कुमार को 2,69,976 वोट पड़े थे। इसके अलावा, आरजेडी के तनवीर हसन को 1,98,233 वोट मिले थे।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: May 13, 2024 5:00 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।