Get App

'घोटाले से जमा किए पैसों का करें इस्तेमाल' कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज करने के आरोप पर BJP का जोरदार पलटवार

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं ने एक मीडिया के सामने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के बैंक अकाउंट को 'फ्रीज' किए जाने का दावा किया। इस पर BJP अध्यक्ष ने कहा कि अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय कांग्रेस अपनी परेशानियों के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रही है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 21, 2024 पर 6:08 PM
'घोटाले से जमा किए पैसों का करें इस्तेमाल' कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज करने के आरोप पर BJP का जोरदार पलटवार
कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज करने के आरोप पर BJP का जोरदार पलटवार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बैंक अकाउंट को 'फ्रीज' करने के कांग्रेस (Congress) के आरोपों को गुरुवार को खारिज कर दिया और दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में बहुत बुरी हार को देखते हुए वह पूरी तरह से हताशा में बहाने बना रही है। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि‘ऐतिहासिक हार’ की आशंका को देखते हुए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भारतीय लोकतंत्र और संस्थाओं के खिलाफ ‘जमकर भड़ास’ निकाल रहा है।

नड्डा ने कांग्रेस के आरोपों के कुछ ही देर बाद ‘X’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि कांग्रेस अपनी ‘अप्रासंगिकता’ का दोष अपनी सुविधा के अनुसार ‘वित्तीय परेशानियों’ पर मढ़ रही है, जबकि वास्तव में उसका दिवालियापन नैतिक और बौद्धिक है, वित्तीय नहीं।

BJP अध्यक्ष ने कहा कि अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय कांग्रेस अपनी परेशानियों के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रही है।

उन्होंने कहा, "चाहे वो ITAT (आयकर अपीलीय अधिकरण) हो या दिल्ली हाई कोर्ट, उन्होंने कांग्रेस को नियमों का पालन करने और बकाया टैक्स का भुगतान करने के लिए कहा, लेकिन पार्टी ने कभी ऐसा नहीं किया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें