Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 12, 2024 / 6:30 PM IST

Mohan Majhi Oath Ceremony Highlights: ओडिशा को 24 साल बाद मिला नया CM, मोहन चरण माझी ने ली शपथ, केवी सिंहदेव और प्रभाती परिदा डिप्टी CM बने

Odisha CM Oath Ceremony Highlights: ओडिशा को 25 साल बाद नया सीएम मिल गया है। आदिवासी नेता एवं चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ने बुधवार को ओडिशा के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं पटनागढ़ से विधायक केवी सिंह देव तथा निमापारा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं प्रभाती परिदा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए

ओडिशा में आज (12 जून 2024) पहली बार भाजपा की सरकार बन गई है। शाम 5 बजे राजधानी भुवनेश्वर के जनता मैदान में मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर चुके हैं। इनके अलावा मंत्रिमंडल में दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में दश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्ती

Odisha CM Oath Ceremony Live: ओडिशा में बीजेपी की पहली बार सरकार बन गई है।
Odisha CM Oath Ceremony Live: ओडिशा में बीजेपी की पहली बार सरकार बन गई है।
JUNE 12, 2024 / 6:29 PM IST

Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: 13 मंत्रियों ने ली शपथ

मोहन चरण माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन शामिल हैं।

    JUNE 12, 2024 / 6:10 PM IST

    Kuwait Building Fire Live Updates: कौन हैं ओडिशा के दोनों उपमुख्यमंत्री?

    ओडिशा में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री के पद पर और कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के पद पर शपथ ली। दोनों ही उपमुख्यमंत्रियों के पास एक-दूसरे के विपरीत राजनीतिक अनुभव है। केवी सिंह जहां छह बार विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं, वहीं प्रभाती परिदा पहली बार विधायक बनी हैं।

    पटनागढ़ के पूर्ववर्ती शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले देव ने पटनागढ़ विधानसभा सीट से लगातार छठी बार जीत हासिल की है। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- बीजू जनता दल (बीजद) गठबंधन सरकार (2000-2009) के दौरान भारी एवं लोक उद्यम मंत्री के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

    सिंहदेव की पत्नी संगीता कुमारी देवी भी बोलांगीर लोकसभा सीट से चार बार सांसद रही हैं। के.वी. सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके दादा आर.एन सिंह देव 1966 से 1971 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे।

    पटनागढ़ के विधायक के बिल्कुल उलट प्रभाती परिदा को लगातार तीन बार हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अंतत: वह हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार निमापारा सीट से विधायक चुनी गईं।

    उन्होंने 1995 में उत्कल विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की और उसी साल उन्होंने उड़ीसा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के तौर पर काम शुरू किया। इसके अलावा परिदा ने 2005 में विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री भी प्राप्त की।

      JUNE 12, 2024 / 5:57 PM IST

      Kuwait Building Fire Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया

      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत में आग लगने की एक घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि वहां स्थित भारतीय दूतावास स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। कुवैत के दक्षिण मंगाफ जिले में स्थित एक इमारत में बुधवार तड़के आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई। इस इमारत में अनेक श्रमिक रह रहे थे। हालांकि वे किन देशों से संबंध रखते हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। फारस की खाड़ी के दूसरे देशों की तरह कुवैत में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक काम करते हैं, जिनकी संख्या स्थानीय आबादी से कहीं ज्यादा है।

        JUNE 12, 2024 / 5:41 PM IST

        Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: प्रभाती परिदा भी बनीं ओडिशा के उपमुख्यमंत्री

        प्रभाती परिदा ने ओडिशा के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। इनमें सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन शामिल हैं।

          JUNE 12, 2024 / 5:30 PM IST

          Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: कनक वर्धन सिंह देव ने बतौर डिप्टी सीएम ली शपथ

          ओडिशा में प्रवाती परिदा और कनक वर्धन सिंह देव ने बतौर डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण कर चुके हैँ। भुवनेश्वर के जनता मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। वहीं सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड और कृष्ण चंद्र पात्रा ने सीएम मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली है।

            JUNE 12, 2024 / 5:18 PM IST

            Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: मोहन चरण माझी ने ली सीएम पद की शपथ

            ओडिशा के बीजेपी नेता मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर लिया है। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, हरियाणा, गोवा और उत्तराखंड के CM भी भुवनेश्वर के जनता मैदान में मौजूद रहे।

              JUNE 12, 2024 / 5:09 PM IST

              Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी CM मिलेगा

              ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी CM मिलने वाला है। इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी CM थे। उसके बाद गिरिधर गमांग दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने। बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक दो बार CM रहे। अगस्त 2022 में उनका निधन हो गया था। बिस्वाल के बाद कांग्रेस यहां कभी सत्ता में नहीं रही।

                JUNE 12, 2024 / 4:58 PM IST

                Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: ओडिशा में बीजेपी को मिला बहुमत

                ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। राज्य की 147 सीटों में से भाजपा को 78 सीटें मिली हैं। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51, कांग्रेस को 14, CPI(M) को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।

                  JUNE 12, 2024 / 4:35 PM IST

                  Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: असम के सीएम ओडिशा पहुंचे

                  असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंच चुके हैं। सरमा ओडिशा के मनोनीत सीएम मोहन चरण मांझी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

                    JUNE 12, 2024 / 4:18 PM IST

                    Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: मोहन चरण मांझी ने पटनायक से की मुलाकात

                    ओडिशा के मनोनीत सीएम मोहन चरण माझी ने सूबे के पूर्व सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की। माझी ने पटनायक को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। नवीन पटनायक ओडिशा में 25 साल से सीएम पद पर काम कर रहे हैं।

                      JUNE 12, 2024 / 3:57 PM IST

                      Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भुवनेश्वर पहुंचे

                      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंच गए है। शाह मनोनीत सीएम मोहन चरण मांझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर जैसे पही पहुंचे, उनके स्वागत के लिए बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

                        JUNE 12, 2024 / 3:38 PM IST

                        Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण में आएंगे पटनायक

                        ओडिशा में अपनी पहली सरकार के शपथ ग्रहण के लिए बीजेपी बीजद अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को न्योता दिया है। समारोह का पहला निमंत्रण कार्ड भगवान जगन्नाथ को दिया गया था। भाजपा ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पटनायक के आवास नवीन निवास गया और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। सामल के साथ सुरेश पुजारी, बसंत पांडा, समीर मोहंती और नित्यानंद गोंड जैसे वरिष्ठ नेता भी थे।

                          JUNE 12, 2024 / 3:16 PM IST

                          Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: पीएम मोदी ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल ने किया स्वागत

                          देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। वो मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल रघुबर दास और मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उनका स्वागत किया।

                            JUNE 12, 2024 / 2:57 PM IST

                            Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: PM मोदी भुवनेश्वर में करेंगे भव्य रोड शो

                            देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओड़िशा में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भुवनेश्वर में भव्य रोड शो करेंगे। यह रोड शो जयदेव विहार से जनता मैदान तक किया जाएगा। बता दें कि पीए मोदी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए ओड़िशा पहुंच गए हैं।

                              JUNE 12, 2024 / 2:42 PM IST

                              Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: केवी सिंह देव बनेंगे डिप्टी सीएम

                              67 साल के केवी सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। वो 6 बार विधायक के साथ मंत्री भी रह चुके हैं। केवी सिंह बीजेपी-बीजेडी गठबंधन सरकार के दौरान 2000 से 2009 तक उद्योग, आवास और शहरी विकास, सार्वजनिक उद्यम जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री थे। उन्होंने 1995 में भाजपा के टिकट पर पटनागढ़ विधानसभा सीट से जीतकर चुनावी राजनीति में पदार्पण किया था। वह राज परिवार से आते हैं।

                                JUNE 12, 2024 / 2:21 PM IST

                                Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: आंध्र प्रदेश के लोग बेहद खुश हैं – एकनाथ शिंदे

                                आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पहुंचे। शपथ ग्रहण के बाद शिंदे ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। राज्य के लोग आज बहुत खुश हैं क्योंकि चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार सीएम के रूप में शपथ ली है। पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री और जेपी नड्डा वहां मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह बहुत अच्छी तरह से आयोजित किया गया था। चंद्रबाबू नायडू ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एनडीए का समर्थन भी किया है। मैं उन्हें धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं।

                                  JUNE 12, 2024 / 2:00 PM IST

                                  Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: पहली बार ओडिशा में बीजेपी सरकार

                                  ओडिशा में बीजेपी पहली बार सरकार बना रही हैं। ऐसे में मोहन चरण माझी को राज्य में बीजेपी का पहले मख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल हुआ है। विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने चौंकाते हुए अकेले 78 सीटें हासिल की हैं। 147 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 सदस्यों का है। पिछले 24 सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज बीजू जनता दल को 51 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 14 सीटें मिली हैं। मोहन चरण माझी आदिवासी समुदाय से आते हैं। वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल तमाम दावेदारों में सबसे कम उम्र के हैं। माझी की उम्र 53 साल है।

                                    JUNE 12, 2024 / 1:36 PM IST

                                    Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सीएम चंद्रबाबू को दी बधाई

                                    विजयवाड़ा में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण को बहुत-बहुत बधाई। दोनों ही राज्य का नेतृत्व करने जा रहे हैं। आज शपथ लिया। नए मंत्रिपरिषद का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों को मैं बधाई देती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे राज्य की जनता के लिए अच्छा काम करेंगे।

                                      JUNE 12, 2024 / 1:20 PM IST

                                      Latest Updates: दिल्ली में टैंकर माफिया सक्रिया, बीजेपी ने की शिकायत

                                      दिल्ली जल बोर्ड और टैंकर माफिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमने पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि मुनक नहर से ककोरी के बीच में पानी की चोरी टैंकर माफिया द्वारा की जा रही है। हमने पुलिस को सबूत भी दिए। इसके साथ ही बताया है कि जब से अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली में आई है तब से टैंकर माफिया बढ़ा है। अब पुलिस अपना काम करेगी। मुझे लगता है कि इस पर जल्द कार्रवाई होगी।

                                        JUNE 12, 2024 / 12:57 PM IST

                                        Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: पवन कल्याण, चिरंजीवी, रजनीकांत ने पीएम मोदी से की मुलाकात

                                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में पहुचे। इस दौरान उन्होंने जन सेना प्रमुख पवन कल्याण, अभिनेता और पद्म विभूषण से सम्मानित कोनिडेला चिरंजीवी, अभिनेता रजनीकांत, अभिनेता-राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों और टीडीपी नेताओं से मुलाकात की।

                                          JUNE 12, 2024 / 12:40 PM IST

                                          Mohan Majhi Oath Ceremony LIVE: आज ओडिशा को मिलेगा नया सीएम

                                          ओडिशा के क्योंझर से भाजपा विधायक मोहन चरण माझी आज (12 जून 2024) ओडिशा के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं पार्टी ने दो डिप्टी सीएम भी चुने हैं। इनमें के वी सिंह देव और प्रावती परिदा के नाम शामिल हैं। प्रावती राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बनेंगी। इस शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

                                            JUNE 12, 2024 / 12:19 PM IST

                                            Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: एन मोहम्मद फारूक मंत्रिमंडल में शामिल

                                            चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश को भी चंद्रबाबू नायडू सरकार में मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा टीडीपी आंध्र प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू और जनसेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर भी कैबिनेट में हैं। टीडीपी के मंत्रियों में 17 नए चेहरों को मौका मिला है। जनसेना पार्टी के तीन मंत्री पवन कल्याण, नादेंडला मनोहर और कंडुला दुर्गेश हैं। जबकि बीजेपी के कोटे से सत्य कुमार यादव एकमात्र मंत्री हैं। चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। एन मोहम्मद फारूक के रूप में एक मुस्लिम चेहरे को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

                                              JUNE 12, 2024 / 12:02 PM IST

                                              Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: नारा लोकेश और पवन कल्याण ने ली शपथ

                                              टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। वहीं जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली है। नारा लोकेश चंद्रबाबू के बेटे हैं।

                                                JUNE 12, 2024 / 11:59 AM IST

                                                Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं

                                                तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन विजयवाड़ा में शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल हुईं। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम पद के लिए एन चंद्रबाबू नायडू शपथ ग्रहण कर चुके हैं। वो चौथी बार सीएम बने हैं।

                                                  JUNE 12, 2024 / 11:46 AM IST

                                                  Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: चंद्रबाबू नायडू ने ली सीएम पद की शपथ

                                                  एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है। नायडू ने शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया। विजयवाड़ा में आयोजित समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और अन्य लोग मौजूद रहे। टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ लेने पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी।

                                                    JUNE 12, 2024 / 11:44 AM IST

                                                    Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: TDP से 20, जनसेना से 3 और भाजपा से 1 मंत्री

                                                    नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे। TDP के 20, पवन कल्याण समेत जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल होंगे। एक पद खाली रखा गया है। सत्य कुमार यादव एकमात्र भाजपा विधायक हैं जो मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं हैं। सीनियर नेता एन मोहम्मद फारूक एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। मंत्रियों की लिस्ट में पिछड़ा वर्ग से 8, अनुसूचित जाति से 3 और अनुसूचित जनजाति से 1 शामिल है। नायडू ने कम्मा और कापू समुदायों से 4-4 मंत्रियों को शामिल किया है।

                                                      JUNE 12, 2024 / 11:37 AM IST

                                                      Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण राज्य का करेंगे विकास – प्रफुल्ल पटेल

                                                      आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आज चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण समारोह है। वे एक दूरदर्शी नेता हैं, जिन्होंने आंध्र प्रदेश को एक नए दौर में बदल दिया है। उन्होंने यह तय किया कि आंध्र प्रदेश में विकास का एक नया दौर स्थापित हो। पवन कल्याण जी ने भी लोगों के जे़हन में एक राजनेता के विषय में सोचने का एक अलग नज़रिया स्थापित किया है। मैं आशा करता हं कि वे दोनों एक साथ आंध्र प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेंगे। मैं शुभकामनाएं देता हूं।

                                                        JUNE 12, 2024 / 11:29 AM IST

                                                        Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण समारोह में रजनीकांत पहुंचे

                                                        विजयवाड़ा में चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज पहुंच गए हैं। कोनिडेला चिरंजीवी और अभिनेता रजनीकांत पहुंच चुके हैं। बता दें कि विजयवाड़ा में गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली IT पार्क में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।

                                                          JUNE 12, 2024 / 11:17 AM IST

                                                          Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: अमित शाह और जेपी नड्डा विजयवाड़ा पहुंचे

                                                          केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एन.चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा में हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे विजयवाड़ा पहुंचने वाले हैं। सुबह ही वो मुंबई से रवाना हो गए थे।

                                                            JUNE 12, 2024 / 11:13 AM IST

                                                            Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आंध्र प्रदेश पहुंचे

                                                            टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं। आठवले ने कहा कि मैं एनडीए नेता और आरपीआई अध्यक्ष के तौर पर यहां आया हूं। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि चंद्रबाबू नायडू शपथ लेने जा रहे हैं। एनडीए की ओर से मैं उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विजयवाड़ा में मौजूद हूं।

                                                              JUNE 12, 2024 / 11:01 AM IST

                                                              Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: जानिए चंद्रबाबू नायडू का राजनीतिक सफर

                                                              - एन चंद्रबाबू नायडू 45 साल की उम्र में साल 1995 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 1999 का भी चुनाव जीता और साल 2004 तक आंध्र प्रदेश के सीएम पद पर रहे। तब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना एक ही राज्य थे। विधानसभा में कुल 294 सीटें थी। इनमें TDP ने 180 सीटें जीतीं।

                                                              - नायडू अगले 10 साल तक सत्ता से बाहर रहे। हालांकि, 2014 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना अलग हो गया। नायडू फिर सत्ता में लौटे। उन्होंने आंध्र प्रदेश CM के तौर पर तीसरी बार शपथ ली। साल 2019 तक वो सीएम रहे। इसके बाद साल 2019 का चुनाव हार गए। फिर वो विपक्ष के नेता थे। अब साल 2024 का चुनाव जीतकर वो चौथी बार राज्य के सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे।

                                                                JUNE 12, 2024 / 10:39 AM IST

                                                                Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: आंध्र प्रदेश की राजधानी बनेगी आमरावती – नायडू

                                                                आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद है। तेलंगाना राज्य बनने के बाद हैदराबाद दोनों राज्यों की राजधानी हो गई। हैदराबाद को संयुक्त रूप से राजधानी बनाने के लिए 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट था, जो कि 2 जून को खत्म हो गया है। मौजूदा समय में आंध्र प्रदेश की कोई राजधानी नहीं है। इसबीच सीएम बनने से पहले चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती को बनाने की बात कही है।

                                                                  JUNE 12, 2024 / 10:24 AM IST

                                                                  Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: JSP चीफ पवन कल्याण भी नायडू के साथ ले सकते हैं शपथ

                                                                  जन सेना पार्टी (जेएसपी) के नेता पवन कल्याण भी चंद्रबाबू नायडू के साथ शपथ ले सकते हैं। पवन कल्याण को बतौर डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है। कल्याण के साथ JSP के सीनियर नेता एन मनोहर और नायडू के बेटे नारा लोकश शपथ ग्रहण कर सकते हैं। वहीं टीडीपी नेता अच्चन्नायडू भी आज शपथ लेंगे। भाजपा और जनसेना को राज्य सरकार में 5-6 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

                                                                    JUNE 12, 2024 / 10:01 AM IST

                                                                    Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: आंध्र प्रदेश विधानसभा में सबसे ज्यादा TDP के विधायक

                                                                    आंध्र प्रदेश विधानसभा में अन्य पार्टियों के मुकाबले सबसे ज़्यादा विधायक चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी के हैं। सूबे में टीडीपी के 135 विधायक हैं। इसके बाद अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के 21 विधायक हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के 8 विधायक हैं। विधायकों की संख्या के मामले में बीजेपी यहां तीसरे नंबर पर है।

                                                                      JUNE 12, 2024 / 9:50 AM IST

                                                                      Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: जेपी नड्डा और अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

                                                                      आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी आंध्र प्रदेश आ रहे हैं। विमान से उतरने के बाद शाह और नड्डा सीधे चंद्रबाबू नायडू के घर जाएंगे। यहां मंत्रियों के विभाग के बंटवारे पर चर्चा की जा सकती है।

                                                                        JUNE 12, 2024 / 9:46 AM IST

                                                                        Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: नायडू के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम मोदी

                                                                        नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। चीफ सेक्रेटरी नीरभ कुमार प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 10.40 बजे तक विजयवाड़ा एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है। वे सुबह 10.55 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शपथ ग्रहण समारोह शामिल होंगे। फिर, दोपहर 12.45 बजे भुवनेश्वर रवाना हो जाएंगे।

                                                                          JUNE 12, 2024 / 9:41 AM IST

                                                                          Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: टीडीपी को मिला प्रचंड बहुमत

                                                                          आंध्र प्रदेश विधानसभा में कुल 175 सीटें हैं। चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम (टीडीपी) को प्रचंड बहुमत मिला। टीडीपी ने 135 सीटों पर कब्जा किया। आठ सीटों पर भाजपा और 21 पर जनसेना को जीत मिली। सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसीपी को सिर्फ 11 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

                                                                            JUNE 12, 2024 / 9:36 AM IST

                                                                            Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: सर्वसम्मति से नायडू के नाम पर लगी मोहर

                                                                            विजयवाड़ा में तेलुगू देशम पार्टी, जनसेना और भाजपा विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नायडू के नाम पर मोहर लगाई गई। आंध्र प्रदेश भाजपा की अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी और जनसेना के अध्यक्ष पवन कल्याण भी एनडीए की बैठक में पहुंचे। दोनों ने सीएम उम्मीदवार के रूप में चंद्रबाबू नायडू को समर्थन दिया। इससे पहले मंगलवार सुबह नायडू को सर्वसम्मति से टीडीपी विधायक दल का नेता चुना गया था।

                                                                              JUNE 12, 2024 / 9:30 AM IST

                                                                              Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: TDP चीफ नायडू आज लेंगे सीएम पद की शपथ

                                                                              आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने शानदार वापसी की है। पार्टी सुप्रीमो आज (12 जून) सीएम की पद की शपथ लेंगे। राज्य में विधानसभा की 175 सीटें हैं। इसमें टीडीपी, बीजेपी और जनसेना गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा था। गठबंधन को 164 सीटों पर जीत हासिल हुई है। केंद्र में एनडीए सरकार की घटक दल में टीडीपी शामिल है।

                                                                                JUNE 12, 2024 / 9:29 AM IST

                                                                                नमस्कार

                                                                                मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।