'अफीम खाकर सोए थे क्या' भारत-चीन विवाद को लेकर PM मोदी पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Loksabha Chunav 2024: मल्लिकार्जु खड़गे ने PM मोदी को 'झूठों का सरदार' कहते हुए कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनके पास 56 इंच का सीना है और वह कभी नहीं डरेंगे. अगर आप नहीं डरेंगे तो आपने हमारी जमीन का एक बड़ा हिस्सा चीन के लिए क्यों छोड़ दिया है

अपडेटेड Apr 05, 2024 पर 3:08 PM
Loksabha Election 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत-चीन सीमा मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला

Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने भारत-चीन सीमा मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि 'चीन के भारतीय सीमा में घुसने के दौरान क्यो वह अफीम खाकर सो रहे थे।' खड़गे ने पीएम मोदी को 'झूठों का सरदार' कहते हुए कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनके पास 56 इंच का सीना है और वह कभी नहीं डरेंगे। अगर आप नहीं डरेंगे, तो आपने हमारी जमीन का एक बड़ा हिस्सा चीन के लिए क्यों छोड़ दिया है? वे अंदर आ रहे हैं और तुम सो रहे हो, क्या तुमने नींद की गोलियां खा ली हैं? क्या उन्होंने तुम्हें राजस्थान के खेतों से अफीम लाकर खिला दी है?” राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक रैली में खड़गे ने ये बयान दिया।

खड़गे का ये बयान ऐसे सयम आया, जब हाल ही में चीन ने अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास 30 जगहों का नाम बदला है। अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को खारिज करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बार-बार कहा है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

PM मोदी सिर्फ गांधी परिवार को गाली देते हैं: कांग्रेस अध्यक्ष


कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ गांधी परिवार को गाली देने में लगे हैं और उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है। खड़गे ने पार्टी प्रत्याशी उदय लाल आंजना के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया, "गांधी परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। 1989 के बाद से गांधी परिवार का कोई भी सदस्य प्रधानमंत्री या मंत्री नहीं बना, फिर भी पीएम मोदी हर समय वंशवाद की राजनीति की बात करते हैं। वह झूठों के सरदार हैं।"

उन्होंने कई महीनों तक दंगों और हिंसा का सामना करने वाले मणिपुर का दौरा करने के लिए समय नहीं निकालने के लिए प्रधान मंत्री पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने विदेशों का दौरा किया, लोकसभा चुनाव के दौरान देश भर का दौरा कर रहे हैं, लेकिन वह मणिपुर नहीं गए, जहां दंगे हुए थे।"

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने सीएम हिमंत के खिलाफ दायर किया ₹10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।