Loksabha Chunav 2024: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने भारत-चीन सीमा मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि 'चीन के भारतीय सीमा में घुसने के दौरान क्यो वह अफीम खाकर सो रहे थे।' खड़गे ने पीएम मोदी को 'झूठों का सरदार' कहते हुए कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनके पास 56 इंच का सीना है और वह कभी नहीं डरेंगे। अगर आप नहीं डरेंगे, तो आपने हमारी जमीन का एक बड़ा हिस्सा चीन के लिए क्यों छोड़ दिया है? वे अंदर आ रहे हैं और तुम सो रहे हो, क्या तुमने नींद की गोलियां खा ली हैं? क्या उन्होंने तुम्हें राजस्थान के खेतों से अफीम लाकर खिला दी है?” राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक रैली में खड़गे ने ये बयान दिया।
