Delhi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही दिल्ली में सियासी पारा चढ़ने लगा है। दिल्ली में 7 लोकसभा की सीटें हैं। बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन किया है। यानी कि आप ने इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस) के सीट बंटवारे पर बात पक्की कर ली है। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से आप 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है। दिल्ली में इस बार के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला नजर नहीं आ रहा है। बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच सीधी टक्कर नजर आ रही है।