Delhi Loksabha Election 2024: नई दिल्ली (New Delhi Loksabha Seat) जैसी हाई-प्रोफाइल लोकसभा सीट पर, स्थानीय मुद्दे अक्सर मतदाताओं की प्राथमिकता लिस्ट में ऊपर नहीं होते हैं। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव इस ट्रेंड को बदल सकते हैं, क्योंकि इस बार स्थानीय लोग बेरोजगारी और मध्यम वर्ग को प्रभावित करने वाली समस्याओं जैसे अहम मुद्दों को उठाने वाला सांसद चाहते हैं। News18 ने लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया और निवासियों, पहली बार मतदाताओं, कॉलेज के छात्रों, वकीलों और दुकानदारों से बात की, जिनमें से सभी ने अलग-अलग राय रखी।
