Get App

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन को लेकर आतिशी की आशंका सही! कानूनी तौर पर कितना ठीक है AAP का ये आरोप?

आतिशी ने कहा कि AAP ने 2015 और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में BJP को हराया है। इसलिए वे दिल्ली सरकार को गिराना चाहते हैं। लेकिन राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा, क्योंकि दिल्ली सरकार के पास बहुमत है। हमने इस साल 17 फरवरी को सदन में बहुमत परीक्षण पास कर लिया था

Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 12, 2024 पर 5:53 PM
दिल्ली में राष्ट्रपति शासन को लेकर आतिशी की आशंका सही! कानूनी तौर पर कितना ठीक है AAP का ये आरोप?
दिल्ली में राष्ट्रपति शासन को लेकर आतिशी की आशंका कितनी सही?

President Rule in Delhi: दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदम पार्टी (AAP) की नेता आतिशी (Atishi) ने शुक्रवार को ये आरोप लगाया है कि केंद्र की BJP सरकार अब राजधानी में राष्ट्रपति शासन (President Rule) लगा सकती है। उन्होंने इसके पीछे कई ऐसे संकेतों का हवाला दिया है, जिसे देखकर AAP नेता को ये आशंका है कि दिल्ली में उनकी सरकार हटा कर राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी उनकी सरकार को गिराने की एक राजनीतिक साजिश है।

उन्होंने कहा, "हमें हमारे विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा, लेकिन दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी और लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा।"

क्या है आतिशी की आशंका?

AAP नेता ने अपने आरोप के पीछे ऐसे कई संकेतों का जिक्र किया, जिससे उन्हें लगता है कि केंद्र राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें