Get App

'मतदान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा', चुनाव आयोग ने वोटिंग परसेंटेज को लेकर खड़गे को लगाई फटकार

Lok Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने मिसमैनेजमेंट, मतदान प्रतिशत का आंकड़ा जारी करने में देरी संबंधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आरोपों को खारिज कर दिया है। पोल पैनल कांग्रेस प्रमुख को जवाब देते हुए उनके आरोपों को निराधार और बिना तथ्य वाला बताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2024 पर 5:29 PM
'मतदान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा', चुनाव आयोग ने वोटिंग परसेंटेज को लेकर खड़गे को लगाई फटकार
Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने कहा कि यह बयान मतदाताओं की भागीदारी पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं

Lok Sabha Elections 2024: भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार (10 मई) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 2024 के मौजूदा लोकसभा चुनावों में "बाधा डालने" का आरोप लगाते हुए फटकार लगाई। निर्वाचन आयोग ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मतदान प्रतिशत आंकड़े पर विपक्षी नेताओं को लिखा गया पत्र पूर्वाग्रहपूर्ण विमर्श को आगे बढ़ाने का प्रयास है। वोटिंग परसेंटेज आंकड़े को लेकर अपने सहयोगी दलों को खड़गे द्वारा लिखे गए पत्र पर निर्वाचन आयोग ने कहा कि कांग्रेस के अतीत और वर्तमान के गैर-जिम्मेदाराना बयान परेशान करने वाले हैं।

निर्वाचन आयोग ने मिसमैनेजमेंट, मतदान प्रतिशत का आंकड़ा जारी करने में देरी संबंधी खड़गे (Mallikarjun Kharge) के आरोपों को खारिज कर दिया है। पोल पैनल कांग्रेस प्रमुख को जवाब देते हुए उनके आरोपों को निराधार और बिना तथ्य वाला बताया है।

खड़गे के पत्र पर संज्ञान लेते हुए ECI (Election Commission of India) ने कहा कि चल रहे चुनावों के बीच में वोटिंग परसेंटेज डेटा जारी करने के संबंध में ऐसे निराधार आरोप स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के संचालन में भ्रम, गलत दिशा और बाधाएं पैदा करने के लिए लगाए गए हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि बयान मतदाताओं की भागीदारी पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और राज्यों में बड़ी चुनाव मशीनरी को हतोत्साहित कर सकते हैं। आयोग ने कहा, सभी तथ्यों के बावजूद, कांग्रेस अध्यक्ष एक पक्षपातपूर्ण कहानी को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें