चुनाव आयुक्त (EC) अरुण गोयल (Arun Goel) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सरकार ने एक प्रेस रिलीज में घोषणा की कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब चुनाव आयोग (EC) चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए देश भर में यात्रा कर रहा था और कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने की उम्मीद थी।
