Electoral Bond: इलेक्टोरल बॉन्ड की सबसे बड़ी खरीददार कंपनी फ्यूचर गेमिंग (Future Gaming) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कम से कम 540 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। इस तरह से TMC फ्यूचर गेमिंग से सबसे ज्यादा चंदा हासिल करने वाली पार्टी बन गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से चुनाव आयोग को बृहस्पतिवार को सौंपे गई डिटेल से यह जानकारी मिली है। ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के स्वामित्व वाली कंपनी ने DMK, YSR कांग्रेस, BJP और कांग्रेस को भी बॉन्ड के जरिये चंदा दिया है।
