'निवेश किसी का हो, पसीना हमारे लोगों का होना चाहिए' Elon Musk के भारत आने पर बोले PM मोदी

भारत ने पिछले महीने एक नई EV नीति की घोषणा की, जो कुछ मॉडलों पर इंपोर्ट ड्यूटी को 100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर देगी, बशर्ते कि कोई कंपनी कम से कम $500 मिलियन खर्च करे और एक फैसिलिटी यहां लगाए

अपडेटेड Apr 15, 2024 पर 6:21 PM
Tesla के CEO Elon Musk की भारत यात्रा से पहले बोले PM मोदी

टेस्ला के CEO और अरबपाति कारोबारी एलॉन मस्क (Elon Musk) जल्द ही भारत आने वाले हैं। उनकी इस बड़ी यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा, मस्क भारत के समर्थक हैं। ANI के साथ एक इंटरव्यू में, प्रधान मंत्री से मस्क की भारत यात्रा और टेस्ला के CEO मोदी के "फैन" कैसे हैं, इस बारे में पूछा गया। इंटरव्यू के ट्रेलर में पीएम मोदी इलेक्टोरल बॉन्ड और अपने तीसरे कार्यकाल की चर्चा के बारे में भी बात की। पीएम मोदी अप्रैल में मस्क की भारत यात्रा से पहले ये बयान दिया।

PM मोदी ने कहा, ''जो भी निवेश करना चाहता है वो कर सकता है, लेकिन इसे भारतीयों की ओर से बनाया जाना चाहिए, ताकि मेरे देश के युवाओं को रोजगार मिल सके।" प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि एलॉन मस्क मोदी के समर्थक हैं। "वो भारत के समर्थक हैं।"

निवेश किसी का भी हो, पसीना हमारे लोगों का होना चाहिए


मोदी ने कहा, "मैं चाहता हूं कि भारत में निवेश आए, क्योंकि भारत में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने पैसा लगाया है, (लेकिन) काम में बहाया गया पसीना हमारे अपने लोगों का होना चाहिए। प्रोडक्ट में हमारी मिट्टी का सार होना चाहिए, ताकि देश में हमारे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।"

इंटरव्यू के दौरान, प्रधान मंत्री से एलॉन मस्क के सार्वजनिक रूप से यह कहने के बारे में पूछा गया कि मस्क मोदी के फैन थे। इस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि मस्क भारत के समर्थक हैं।

उन्होंने कहा, "देखिए, पहली बात यह कहना कि एलॉन मस्क मोदी के समर्थक हैं, एक बात है, मूल रूप से वह भारत के समर्थक हैं और ऐसा नहीं है कि मैं अभी उनसे मिला हूं।"

इससे पहले मस्क ने X पर कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि मस्क देश में निवेश करने और एक नई फैक्ट्री खोलने की योजना पर घोषणा कर सकते हैं।

भारत में निवेश कर सकते हैं एलॉन मस्क

दोनों सूत्रों ने कहा कि अरबपति 22 अप्रैल को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे और भारत के लिए अपनी योजनाओं का अलग से खुलासा करेंगे।

जब मस्क और मोदी आखिरी बार जून में न्यूयॉर्क में मिले थे, तब टेस्ला भारत में एक फैक्ट्री बनाने पर विचार कर रहा था और इलेक्ट्रिक कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी कम करने की पैरवी करने में महीनों बिताए थे।

भारत ने पिछले महीने एक नई EV नीति की घोषणा की, जो कुछ मॉडलों पर इंपोर्ट ड्यूटी को 100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर देगी, बशर्ते कि कोई कंपनी कम से कम $500 मिलियन खर्च करे और एक फैसिलिटी यहां लगाए।

स्टारलिंक सर्विस की भी घोषणा कर सकते हैं मस्क

CNBC-Tv18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 12 अप्रैल को अपनी यात्रा के दौरान मस्क भारत में स्टारलिंक सर्विस शुरू करने की योजना का भी खुलासा कर सकते हैं। उनकी ये यात्रा लगभग 48 घंटे तक चलने की उम्मीद है।

स्टारलिंक कम लागत वाला इंटरनेट प्रोवाइड करने के लिए स्पेसएक्स की तरफ से विकसित सैटेलाइट नेटवर्क है।

Tesla Layoff : 15000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी, एलॉन मस्क ने बताई वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।