'विकसित भारत 2047' विजन पर काम शुरू, पीएम मोदी ने 5 साल के एक्शन प्लान पर चर्चा की

केद्र सरकार ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद विकसित भारत 2047 के लिए रोडमैप तैयार किया है। इसके लिए सरकार के सभी मंत्रालयों के साथ ही राज्य सरकारों से व्यापक चर्चा हुई है। उद्योग से जुड़े संगठनों की भी राय जानने की कोशिश की गई है। इसके लिए 20 लाख से ज्यादा युवाओं से सुझाव मंगाए गए हैं

अपडेटेड Mar 04, 2024 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement
विकसित भारत के विजन में आर्थिक ग्रोथ, सतत विकास के लक्ष्य, ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक कल्याण जैसे लक्ष्य शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित देश (Viksit Bharat 2047) बनाने के लक्ष्य पर अभी से काम शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 3 मार्च को केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक हुई। इसमें 'विकसित भारत 2047' के लिए विजन डॉक्युमेंट पर चर्चा हुई। साथ ही अगले 5 साल के एक्शन प्लान पर भी विचार हुआ। सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। बैठक में केंद्र में सरकार बनने के बाद अगले 100 दिन के एजेंडा पर भी चर्चा हुई। अप्रैल और लोकसभा में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। मई के आखिर तक केंद्र में नई सरकार बन जाने की उम्मीद है। अगल एक-दो हफ्तों में लोकसभा चुनाओं के कार्यक्रम का ऐलान होने की संभावना है।

2047 में भारत की आजादी के 100 साल पूरे होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने की उम्मीद है। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में अपने भाषणों में भारत को 2027 तक विकसित देश बनाने के संकल्प को दोहराया है। अभी इंडिया एक विकासशील देश है। पीएम मोदी ने इसे 2047 तक विकसित देश बनाने का टारगेट तय किया है। 2047 में इंडिया की आजादी के 100 साल पूरे होंगे। सदियों के अंग्रेजी शासन से भारत 1947 में आजाद हुआ था।


दो साल की तैयारी के बाद रोडमैप तैयार

सूत्रों ने बताया कि दो साल की तैयारी के बाद विकसित भारत का रोडमैप तैयार हुआ है। इसके लिए सरकार ने व्यापक नजरिया अपनाया है। इसमें सभी मंत्रालयों को शामिल किया गया है। राज्य सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग से जुड़े सगंठनों, सिविल सोसायटी सहित कई पक्षों के साथ व्यापक बातचीत की गई है। रोडमैप तैयार करने के लिए 2,700 से ज्यादा मीटिंग्स, वर्कशॉप्स और सेमिनार का आयोजन किया गया। 20 लाख से ज्यादा युवाओं से सुझाव मंगाए गए हैं।

विजन में ये सभी लक्ष्य शामिल

विकसित भारत के विजन में आर्थिक ग्रोथ, सतत विकास के लक्ष्य, ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक कल्याण जैसे लक्ष्य शामिल हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट के अपने भाषण में विकसित भारत भारत का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदर्शन और विकास के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड से सरकार को सबका विश्वास हासिल हुआ है। अगले पांच साल 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए काफी अहम होंगे।

2047 तक इंडियन इकोनॉमी 30 ट्रिलियन डॉलर की

गवर्नमेंट थिंकटैंक नीति आयोग इंडिया को 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए डॉक्युमेंट पर काम कर रहा है। इस डॉक्युमेंट्स में अलग-अलग सेक्टर में उठाए जाने वाले कदमों का उल्लेख होगा। इनमें इंफ्रास्ट्रक्र, वेल्फेयर, कॉमर्स, इंडस्ट्री, टेक्नोलॉजी और गवर्नेंस शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Threat Call To CM Yogi: CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, CUG नंबर पर आई कॉल, मचा हड़कंप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।