Get App

Inheritance Tax on Wealth: सैम पित्रोदा के पुश्तैनी संपत्ति पर टैक्स लगाने के बयान ने मचाया बवाल, दौलत पर टैक्स लगाने का मसला ऐसे शुरू हुआ

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी भाषण में कहा था कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीन कर बांट देगी। इसके बाद सैम पित्रोदा ने विरासत में मिली संपत्तियों पर टैक्स लगाने की वकालत की थी। सैम ने कहा था, अमेरिका में कोई भी शख्स अपनी संपत्ति का सिर्फ 45 फीसदी हिस्सा ही अपने बच्चों को ट्रांसफर कर पाता है। जबकि उसकी संपत्ति का 55 फीसदी संपत्ति सरकार ले लेती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2024 पर 2:41 PM
Inheritance Tax on Wealth: सैम पित्रोदा के पुश्तैनी संपत्ति पर टैक्स लगाने के बयान ने मचाया बवाल, दौलत पर टैक्स लगाने का मसला ऐसे शुरू हुआ
Inheritance Tax: राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने पुश्तैनी संपत्ति पर टैक्स लगाने का विवादास्पद बयान दिया है

लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस की सीनियर नेता सैम पित्रोदा ने बवाल खड़ा कर दिया है। दूसरे चरण के मतदान होने से ठीक दो दिन पहले 24 जनवरी को सैम पित्रोदा ने कहा था कि Inheritance Tax तो लगना ही चाहिए। अब ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी भाषण में कांग्रेस पर कड़े आरोप लगाए। पीएम मोदी ने कहा था, "कांग्रेस भारतीयों की संपत्ति छीनकर बांट देगी।" इस बयान के बाद राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले सैम पित्रोदा ने वेल्थ पर टैक्स लगाने की बात कहकर और विवाद बढ़ा दिया है। हालांकि कांग्रेस ने खुद उनके इस बयान से दूरी बना ली है। इस बारे में कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डाला। उन्होंने इसमें कहा कि पित्रोदा कई मसलों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी राय रखने का अधिकार है। इसका मतलब यह नहीं है कि पित्रोदा की राय हमेशा कांग्रेस की राय होती है।

Inheritance Tax पर सैम पित्रोदा का विवादित बयान

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पित्रोदा ने कहा, "अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। मौत होने पर वह अपने बच्चों को सिर्फ 45 फीसदी संपत्ति ट्रांसफर कर सकता है। 55 फीसदी संपत्ति सरकार ले लेती है। यह एक अच्छा कानून है। यह कहता है कि अपनी पीढ़ी में आपने संपत्ति बनाई और अब आप दुनिया से विदा ले रहे हैं तो आपको अपनी संपत्ति पब्लिक के लिए छोड़ देनी चाहिए। पूरी नहीं, सिर्फ आधा। मुझे यह आइडिया अच्छा लगता है।"

उन्होंने कहा कि इंडिया में यह कानून नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर किसी के पास 10 अरब रुपये हैं और अगर उसकी मौत हो जाती है तो उसके बच्चों को 10 अरब रुपये मिलते हैं। और पब्लिक को कुछ नहीं मिलता है...इसलिए यह एक ऐसा मसला है जिस पर बहस और चर्चा होनी चाहिए। मैं नहीं जानता कि इसका अंजाम क्या होगा लेकिन हमारा मतलब संपत्ति के बंटवारे से है। हम नई पॉलिसी और नए प्रोग्राम की बात कर रहे हैं जो लोगों के हित में है और जो सिर्फ बहुत अमीर लोगों के हित में नहीं है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें