लोकसभा चुनाव को लेकर रांची में मतदाताओं का उत्साह परवान चढ़ रहा है। लोकतंत्र में अलग-अलग राय और विचारों की खूबसूरती के बीच रांची का एक गांव इन दिनों चर्चा में है। यह गांव मतदान को लेकर अपने फैसलों के कारण सुर्खियों में है। लोकसभा चुनाव में इस बार जनता अपने मुद्दों, समस्या के समाधान और भरोसे के आधार पर वोट करने का मन बना चुकी है। वोट के आधार पर नेताओं की परख के बीच रांची के सुंडील पंचायत का सुंडील गांव इन दिनों सुर्खियों में है।