Jharkhand Chunav 2024: क्या 5 वर्ष में 7 साल बढ़ गई सीएम हेमंत सोरेन की उम्र? BJP के दावे से लोग हैरान

Jharkhand Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोमवार को बरहेट सीट से युवा नेता गमालियल हेम्ब्रम को उम्मीदवार बनाया है। हेम्ब्रम ने 2019 के विधानसभा चुनावों में आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के टिकट पर बरहेट से चुनाव लड़ा था। वह 2,573 वोट हासिल कर चौथे स्थान पर रहे थे

अपडेटेड Nov 01, 2024 पर 1:35 PM
Story continues below Advertisement
Jharkhand Election 2024: झारखंड में आगामी 13 नवंबर और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच सालों में हेमंत सोरेन की उम्र सात साल बढ़ गई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सोरेन ने 2019 में अपनी उम्र 42 साल बताई थी, लेकिन इस साल हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 49 बताई है। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सोरेन पर कटाक्ष करते हुए X पर पोस्ट किया, "क्या आपने कभी सुना है कि किसी की उम्र 5 साल में 7 साल बढ़ गई हो? झारखंड में ऐसा हो सकता है।"

इसके अलावा बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। खास तौर पर विभिन्न हलफनामों में उम्र की घोषणाओं में विसंगतियों की ओर इशारा करते हुए। उन्होंने कहा, "JMM का मतलब है 'झोल, मुस्लिम तुष्टिकरण और माफिया'। भ्रष्टाचार के नए मानक स्थापित करने वाली JMM सरकार अब हलफनामों में भी भ्रष्टाचार कर रही है। पिछले 5 सालों में हेमंत सोरेन की उम्र 7 साल बढ़ गई है। इसी तरह, उन्होंने भ्रष्टाचार और घोटाले किए।"

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सोरेन के नामांकन पत्रों में विसंगतियों को उजागर किया। देव ने सवाल किया, "हेमंत सोरेन के 2021 और 2024 के नामांकनों में काफी विसंगतियां हैं। 2021 में उनकी उम्र 45 और 2024 में 49 कैसे हो सकती है?" उन्होंने कहा कि पिछले हलफनामों में कुछ संपत्तियों का उल्लेख अब सूचीबद्ध नहीं है। बीजेपी के दावों के अनुसार, सोरेन की बताई गई उम्र 2019 में 42 से बदलकर 2024 में 49 हो गई है।


JMM ने आरोपों को किया खारिज

झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड (JMM) ने बीजेपी के इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उनके प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, "हम कुछ भी नहीं छिपाते हैं। सभी दस्तावेज स्पष्ट और सत्यापित हैं। बीजेपी नेता हार की संभावना से घबराए हुए हैं।" वर्तमान में हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है, जबकि JMM सदस्य कल्पना सोरेन गांडेय से चुनाव लड़ रही हैं।

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे, जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया में 2.60 करोड़ मतदाता शामिल होंगे, जिनमें 66 लाख युवा मतदाता और 12 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता शामिल हैं, जो 81 सीटों के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। 2019 के चुनाव परिणामों में JMM ने 30 सीटें, BJP ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand polls: कौन हैं गमालियल हेम्ब्रम? जिन्हें BJP ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ उतारा

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 58 नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद अब कुल 685 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 से 25 अक्टूबर के बीच 43 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 805 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जांच के बाद 743 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किए गए।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Nov 01, 2024 1:28 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।