Credit Cards

Jharkhand opinion poll 2024 : झारखंड में NDA का दबदबा, 12 सीटों पर मिल सकती है जीत

Jharkhand opinion poll 2024 : झारखंड में NDA का दबदबा 2019 की तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कायम रह सकता है। न्यूज18 के ओपनियन पोल में यह अनुमान जताया गया है। NDA ने यहां 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 9:13 PM
Story continues below Advertisement
Jharkhand opinion poll 2024 : लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में न्यूज18 ने अपना ओपनियन पोल जारी कर दिया है।

Jharkhand opinion poll 2024 : लोकसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में न्यूज18 ने अपना ओपनियन पोल जारी कर दिया है। इस सर्वे के मुताबिक झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाती दिख रही है। झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें से ओपिनियन पोल के मुताबिक 12 सीटों पर NDA की जीत की संभावना है। वहीं, I.N.D.I.A गठबंधन को यहां दो सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। सर्वे के मुताबिक यहां NDA को 58 परसेंट वोट मिल सकते हैं, जबकि I.N.D.I.A गठबंधन को 32 परसेंट वोट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, अन्य दलों को 10 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

PHOTO-2024-03-14-19-15-15

2019 में भाजपा ने जीती थी 12 सीटें


झारखंड में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खातें में 12 सीटें आई थीं। अभी राज्य के दिग्गज नेताओं में अर्जुन मुंडा, निशिकांत दुबे और जयंत सिन्हा शामिल हैं। सिन्हा हजारीबाग से सासंद हैं। केंद्र में मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से सासंद हैं, जबकि निशिकांत दुबे गोड्डा से सासंद हैं। भाजपा ने इस बार जयंत सिन्हा को टिकट नहीं दिया है।

इंडिया गठबंधन ने राज्य की सभी सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बताया जाता है कि कांग्रेस 7 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी, जबकि जेएमएम 5 सीटों पर लड़ेगी। भाकपा-माले और राजद एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में औपचारिक ऐलान एक-दो दिन में हो जाने की उम्मीद है। उसके बाद इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल अपने उम्मीदवारों और लोकसभी सीट का ऐलान कर सकते है।

राज्य में सरकार का नेतृत्व वर्तमान में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कर रहे हैं, जिन्होंने विधानसभा में 47-29 के अंतर से विश्वास मत जीता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 69.1 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इस बीच, बीजेपी का वोट शेयर 51.6 फीसदी, कांग्रेस का वोट शेयर 15.8 फीसदी, जेएमएम का वोट शेयर 11.7 फीसदी और आजसू का वोट शेयर 4.4 फीसदी रहा।

11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

राज्य के कुल 14 लोकसभा सीटों में से BJP ने 11 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। जिन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है उनमें धनबाद, चतरा और गिरिडीह शामिल हैं। धनबाद और चतरा की सीटें भाजपा कोटे की हैं। गिरिडीह की सीट आजसू के पास है।

बीजेपी ने जिन 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें राजमहल से ताला मरांडी, दुमका से सुनील सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे, हजारीबाग से मनीष जायसवाल, पलामू से विष्णु दयाल राम, लोहारदगा से समीर उरांव, खूंटी से अर्जुन मुंडा, सिंहभूम से गीता कोड़ा, जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो, रांची से संजय सेठ और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।