Get App

VIDEO: कंगना रनौत को CISF सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़, BJP सांसद ने बताई पूरी कहानी, आरोपी महिला का भी आया बयान

Kangana Ranaut: बेबाक राजनीतिक टिप्पणियां करने वालीं 37 वर्षीय मुखर एक्ट्रेस कंगना रनौत अब हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद के रूप में संसद का रुख कर रही हैं। कंगना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी तीखी टिप्पणियों के लिए भी जानी जाती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2024 पर 7:31 PM
VIDEO: कंगना रनौत को CISF सुरक्षाकर्मी ने मारा थप्पड़, BJP सांसद ने बताई पूरी कहानी, आरोपी महिला का भी आया बयान
कंगना ने कहा कि मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता यह है कि पंजाब में आतंकवाद बढ़ रहा है

हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एक महिला सुरक्षाकर्मी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कथित तौर पर थप्पड़ मार दी। अधिकारियों ने बताया कि महिला सिपाही के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला जवान को हिरासत में ले लिया गया है।

नवनिर्वाचित सांसद कंगना (Kangana Ranaut) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर "किसानों का अपमान करने" के लिए थप्पड़ मारा। हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने वाली रनौत गुरुवार (6 जून) को जब दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थीं, तभी यह घटना हुई।

आरोपी ने किसान आंदोलन को लेकर की बदसलूकी

नए सांसद को थप्पड़ मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कांस्टेबल की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद को सुरक्षा जांच के दौरान CISF कर्मी ने अचानक थप्पड़ मार दी। उसने उनके साथ बदसलूकी भी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें