Karnataka Chunav Exit Poll: कर्नाटक से BJP को मिली पहली खुशखबरी! राज्य की 28 सीटों में से 21-24 सीटें BJP को मिलने का अनुमान

News18 Exit Poll अब एक्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं शुरुआत में कर्नाटक से आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें एनडीए को ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है

अपडेटेड Jun 01, 2024 पर 7:05 PM
Story continues below Advertisement
कर्नाटक से BJP को खुशखबरी मिलने की संभावना है।

देश में लोकसभा चुनाव के सातों चरणों के लिए मतदान किया जा चुका है। वहीं अब एक्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआत में कर्नाटक से आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें एनडीए को ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। News18 Exit Poll में कर्नाटक में एनडीए को 23-26 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस और INDI गठबंधन के 10 सीटों का आंकड़ा भी पार न कर पाने का अनुमान जताया गया है। साथ ही कर्नाटक में बीजेपी को 50% से ज्यादा का वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है।

एनडीए आगे

कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटें हैं। अब News18 Exit Poll के नतीजे सामने आ रहे हैं। इसके मुताबिक इसमें से बीजेपी को 21-24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बीजेपी राज्य में सबसे ज्यादा सीटें लेकर आ सकती हैं। वहीं एनडीए को सबसे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही एनडीए को 23-26 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस को इस राज्य में 3-7 सीटें मिल सकती हैं। साथ ही INDI गठबंधन को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।


वोट शेयर

वहीं अब वोट शेयर का अनुमान भी सामने आ गया है। कर्नाटक में बीजेपी के खाते में 52% वोट शेयर जाने की संभावना है। इसके साथ ही 60 फीसदी वोट शेयर एनडीए को मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस को 35% वोट शेयर हासिल हो सकता है। इसके अलावा INDI गठबंधन को 35% वोट शेयर मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को 5 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है।

चार जून को मतगणना

बता दें कि देश में अप्रैल के महीने से लोकसभा चरणों की शुरुआत हुई थी। वहीं सात चरणों में देश की अलग-अलग लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया गया था। 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान किया गया। वहीं चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना की जाएगी।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 01, 2024 6:47 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।