Kerala Lok Sabha Elections Date 2024: देश में आम चुनाव की घोषणा हो चुकी है। आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, चुनाव इस बार 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को खत्म होंगे और 4 जून को नतीजों का ऐलान होगा। राज्यों के हिसाब से बात करें, तो केरल (Kerala) में इस बार भी एक ही चरण में मतदान होगा। केरल में चुनाव 26 अप्रैल होगा। केरल जिसे "भगवान का अपना देश" भी कहा जाता है, उन कुछ राज्यों में से एक है, जहां कांग्रेस का अभी भी मजबूत गढ़ है। 2019 के चुनावों पर एक नजर डालें, तो पता चलता है कि यह उन राज्यों में से एक था, जहां कांग्रेस ने ज्यादातर सीटें जीती थीं। जबकि उसी चुनाव में BJP के नेतृत्व वाला NDA खाली हाथ रह गया था।
